फेस्टिवल सेल : हर 1 मिनट में बिके 1.5 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन!

शाओमी इंडिया ने पिछले हफ्ते बताया था कि उसने एमेजॉन, फ्लिपकार्ट और mi.com जैसे प्लेटफॉर्म्‍स पर 7 दिनों की फेस्टिव सेल के दौरान 50 लाख हैंडसेट बेचे।

फेस्टिवल सेल : हर 1 मिनट में बिके 1.5 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन!

शाओमी के इंडिपेंडेंट ब्रैंड पोको (Poco) ने भी फेस्टिव सेल्‍स में फ्लिपकार्ट पर 10 लाख से ज्‍यादा स्मार्टफोन बेचे।

ख़ास बातें
  • बंगलूरू बेस्‍ड रिसर्च फर्म रेडसीर ने बताया
  • ऑनलाइन फेस्टिवल सेल में जमकर हुई स्‍मार्टफोन्‍स की बिक्री
  • प्रीमियम स्‍मार्टफोन्‍स की बिक्री में भी इजाफा
विज्ञापन
इस साल त्‍योहारी सीजन में स्‍मार्टफोन्‍स ने बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। बंगलूरू बेस्‍ड रिसर्च फर्म रेडसीर (RedSeer) ने कहा है कि फेस्टिव सेल्‍स के पहले सप्ताह में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हर मिनट 1.5 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन बेचे गए। किफायती दाम और नए लॉन्‍च मॉडल्‍स की बदौलत 15 से 21 अक्टूबर के दौरान स्‍मार्टफोन्‍स कैटिगरी ने कुल फेस्टिव सेल के 47 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा जमाया है। रेडसीर कंसल्टिंग के डायरेक्‍टर मृगांक गुटगुटिया ने बताया कि कई पहलुओं में यह भारतीय ई-कॉमर्स क्षेत्र के लिए एक फेस्टिवल ऑफ फर्स्ट है, जो भविष्य के लिए एक मजबूत बेस तैयार करेगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, शाओमी इंडिया ने पिछले हफ्ते बताया था कि उसने एमेजॉन, फ्लिपकार्ट और mi.com जैसे प्लेटफॉर्म्‍स पर 7 दिनों की फेस्टिव सेल के दौरान 50 लाख हैंडसेट बेचे। शाओमी के इंडिपेंडेंट ब्रैंड पोको (Poco) ने भी फेस्टिव सेल्‍स में फ्लिपकार्ट पर 10 लाख से ज्‍यादा स्मार्टफोन बेचे।

हालांकि फेस्टिव सेल में फैशन कैटिगरी इस बार ‘फीकी' रही। पिछले साल की तरह इस कैटिगरी का सेल में बड़ा योगदान नहीं रहा। फैशन कैटिगरी की सेल 14 फीसदी ही रही। रिपोर्ट में कहा गया है कि घर और होम फर्निशिंग वाली कैटिगरीज में नतीजे अच्छे रहे। वर्क-फ्रॉम-होम और स्टडी-फ्रॉम-होम से जुड़ी चीजों की डिमांड ज्यादा रही।

लोगों ने प्रीमियम स्‍मार्टफोन्‍स भी जमकर खरीदे हैं, क्‍योंकि इस सेगमेंट में 3.2 गुना की बढ़ोतरी देखी गई है। इस कैटिगरी में सबसे ज्‍यादा डिवाइस ऐपल, गूगल और सैगसंग की खरीदी गईं, जो यह बताता है कि भारतीय कंस्‍यूमर्स अभी भी चीनी ब्रैंड्स की प्रीमियम डिवाइसेज पर भरोसा नहीं जता पाए हैं। 

गौरतलब है कि फेस्टिव सीजन के आसपास लगभग हर स्‍मार्टफोन ब्रैंड ने अपने नए प्रोडक्‍ट्स पेश किए थे। ज्‍यादातर डिवाइसेज को सीधे ऑनलाइन सेल के लिए उतारा गया था। इस वजह से त्‍योहारी सेल में स्‍मार्टफोन्‍स की जमकर बिक्री हुई। हालांकि ऑनलाइन सेल में स्‍मार्टफोन्‍स की जबरदस्‍त बिक्री का नुकसान ऑफलाइन रिटेलर्स को हो सकता है। सोशल म‍ीडिया पर कई दुकानदार ऑफलाइन प्रोडक्‍ट्स खरीदने की अपील कर रहे थे। जाहिर तौर पर ऑनलाइन सेल की वजह से उन्‍हें नुकसान उठाना पड़ रहा था।   


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »