स्मार्टफोन जिनमें है 5000mAh या उससे ज्यादा बड़ी बैटरी

स्मार्टफोन जिनमें है 5000mAh या उससे ज्यादा बड़ी बैटरी
विज्ञापन
किसी भी स्मार्टफोन यूज़र के लिए बैटरी लाइफ सबसे अहम प्रॉपर्टी है। जितनी ज्यादा बड़ी बैटरी, स्मार्टफोन के रनिंग टाइम बढ़ने की उम्मीद उतनी ज्यादा होती है।

हालांकि, हम पहले भी कई बार कह चुके हैं कि सिर्फ ज्यादा एमएएच की बैटरी होने से स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बेहतर नहीं हो जाती। इसके बारे में ज्यादा विस्तार से हमारे रिव्यू में पढ़ सकते हैं।

एक बात का ध्यान रखें कि बैटरी साइज बढ़ने के कारण स्मार्टफोन का वजन भी बढ़ जाता है। फोन खरीदने से पहले उसके टॉक टाइम और स्टैंडबाय टाइम के बारे में भी जान लें।

आज हम आपको उन स्मार्टफोन से रुबरु करवाएंगे जो 5000 एमएएच या फिर उससे ज्यादा बड़ी बैटरी है।

जियोनी मैराथन एम5

gionee-marathon-m5

जियोनी मैराथन एम5 3010 एमएएच पावर की दो बैटरी के साथ आता है, यानी कुल बैटरी पावर 6020 एमएएच। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट की बैटरी 4 दिन तक चल जाएगी। इसकी कीमत 17,999 रुपये है और यह ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है।

 

 

सेल्कॉन मिलेनिया क्यू5के पावर
 
celkon_millennia_q5k_power

सेल्कॉन मिलेनिया क्यू5के पावर को बड़ी बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन कहा जा सकता है। 5000 एमएएच की बैटरी से लैस इस स्मार्टफोन को 5,222 रुपये में लॉन्च किया गया था।

 

 

जियोनी मैराथन एम4
 
gionee_marathon_m4

जियोनी मैराथन एम4 को भारत में अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। यह भी 5000 एमएएच की बैटरी से लैस है। रिव्यू के दौरान हम इस हैंडसेट की बैटरी परफॉर्मेंस से संतुष्ट हुए थे।

 

 

विकेडलीक वैमी टाइटन 4
 
wickedleak_wammy_titan_4

विकेडलीक वैमी टाइटन 4 स्मार्टपोन को इस साल फरवरी महीने में 14,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह 5330 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि यह 43 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देगी और 3जी नेटवर्क पर 28 घंटे तक का और 2जी नेटवर्क पर 31 घंटे तक का टॉक टाइम देगी।

 

 

ओकीटेल के10000
 

 
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओकीटेल ने नया स्मार्टफोन पेश किया है जो 10000 एमएएच की बैटरी से लैस है। ओकीटेल के10000 रिवर्स चार्ज़िंग को सपोर्ट करता है, यानी इसका इस्तेमाल पावरबैंक के तौर पर किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि ओकीटेल के10000 स्मार्टफोन की बैटरी तीन आईफोन 6एस प्लस स्मार्टफोन को चार्ज कर सकती है।

 

 

आसुस ज़ेनफोन मैक्स
 
asus_zenfone_max

आसुस ज़ेनफोन मैक्स की सबसे बड़ी खूबी 5000 एमएएच की बैटरी है। इस स्मार्टफोन को पावरबैंक के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है।

 

 

ब्लू स्टूडियो एनर्जी 2
 
blu-studio-energy-2

एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले ब्लू स्टोडियो एनर्जी 2 स्मार्टफोन को इस साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है जो 20 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।

 

 

फिलिप्स सेफायर लाइफ वी787
फिलिप्स सेफायर लाइफ वी787 में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) स्क्रीन है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 441 पीपीआई। इस हैंडसेट का रैम और प्रोसेसर सेफायर एस616 वाला है, हालांकि यह 5000 एमएएच की बैटरी से लैस है।

 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »