फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन्स की सेल 11 प्रतिशत बढ़ी, Samsung रही सबसे आगे

सैमसंग के लिए Galaxy M35, Galaxy S23, Galaxy A14 और Galaxy S23 FE सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल्स रहे हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2024 22:49 IST
ख़ास बातें
  • बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों और अन्य रिटेलर्स ने फैस्टिव सेल आयोजित की थी
  • फेस्टिव सीजन की पहली सेल में स्मार्टफोन्स की सेल्स 11 प्रतिशत बढ़ी है
  • सैमसंग के Galaxy M35, Galaxy S23, Galaxy A14 की बिक्री अधिक रही है

यह सेल 11 दिनों तक चली है

देश में फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन की सेल्स में काफी बढ़ोतरी हुई है। फेस्टिव सीजन की पहली सेल 26 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच चली थी। इसमें बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और Flipkart ने बिग बिलियन डेज सेल आयोजित की थी। इस अवधि में अन्य रिटेलर्स ने भी सेल आयोजित की थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट में TechInsights की ओर से किए गए सर्वे के हवाले से बताया है कि फेस्टिव सीजन की पहली सेल में स्मार्टफोन्स की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ी है। यह सेल 11 दिनों तक चली है। पिछले कुछ वर्षों में इस सेल की अवधि सात-आठ दिनों की थी। स्मार्टफोन्स की सेल्स में वॉल्यूम के लिहाज से Samsung का पहला स्थान है। इसने लगभग 20 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया है। कंपनी के लिए Galaxy M35, Galaxy S23, Galaxy A14 और Galaxy S23 FE सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल्स रहे हैं। 
Advertisement

इस वर्ष फेस्टिव सेल में बढ़ोतरी के पीछे फेस्टिव सीजन की अधिक अवधि, मार्केटिंग स्ट्रैटेजी में सुधार और स्मार्टफोन कंपनियों की ओर से डिस्काउंट बढ़ाना प्रमुख कारण हैं। हालांकि, सैमसंग को अपने बिजनेस में मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने कई देशों में अपने वर्कर्स की बड़ी संख्या में छंटनी करने की तैयारी की है। इससे कुछ देशों में कंपनी की वर्कफोर्स में लगभग 10 प्रतिशत की कमी हो सकती है। इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी चिप्स के मार्केट में SK Hynix जैसे राइवल्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के कुल वर्कर्स की संख्या 2,67,000 से ज्यादा है और इनमें से लगभग 1,47,000 विदेश में हैं। यह ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिणपूर्व एशिया की अपनी यूनिट्स में छंटनी कर रही है। हालांकि, इसकी दक्षिण कोरिया में वर्कर्स को निकालने की योजना नहीं है। इस बारे में जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने अपना नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि सैमसंग के सिंगापुर के ऑफिस में इस सप्ताह की शुरुआत में विभिन्न टीमों के वर्कर्स की HR मैनेजर्स और उनके रिपोर्टिंग मैनेजर्स के साथ मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में ही छंटनी और सेवरेंस पैकेज के बारे में उन्हें जानकारी दी गई थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.