भारत में पिछले वर्ष 12 प्रतिशत बढ़ा स्मार्टफोन मार्केट, Xiaomi की टॉप पोजिशन बरकरार

चीन की Realme ने लगभग 25 प्रतिशत की वार्षिक ग्रोथ हासिल की और चौथी तिमाही में यह स्मार्टफोन मार्केट में तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 जनवरी 2022 18:00 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने पिछले वर्ष लगभग 4.05 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की
  • Realme ने पिछले वर्ष लगभग 25 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है
  • Samsung ने पिछले वर्ष लगभग पांच प्रतिशत की वार्षिक ग्रोथ दर्ज की

पिछले वर्ष देश में 16.2 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट हुई

भारत में पिछले वर्ष स्मार्टफोन मार्केट की ग्रोथ 12 प्रतिशत की रही। पिछले वर्ष की शुरुआत में कोरोना की दूसरी लहर के कारण हुई तबाही के बावजूद यह मार्केट बढ़ा है। चीन की Xiaomi स्मार्टफोन मार्केट में पहले स्थान पर बरकरार है। इसके बाद Samsung रही। हालांकि, चीन की Realme ने लगभग 25 प्रतिशत की वार्षिक ग्रोथ हासिल की और चौथी तिमाही में यह स्मार्टफोन मार्केट में तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई। चीन की BBK Electronics की सब्सिडियरी  Realme की बिक्री में काफी तेजी आई है। BBK Electronics की दो अन्य सब्सिडियरीज Vivo और  Oppo चौथी तिमाही में क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रही।

एनालिस्ट फर्म Canalys ने एक रिपोर्ट में बताया है कि पिछले वर्ष देश में 16.2 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट हुई। यह इससे पिछले वर्ष में 14.47 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट से 12 प्रतिशत अधिक है। Xiaomi ने पिछले वर्ष लगभग 4.05 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की और कंपनी की इस मार्केट में हिस्सेदारी लगभग 25 प्रतिशत की थी। हालांकि, Xiaomi ने कोई वार्षिक ग्रोथ दर्ज नहीं की है। इसकी शिपमेंट्स और मार्केट शेयर में इससे पिछले वर्ष की तुलना में कमी आई है। Samsung ने पिछले वर्ष लगभग पांच प्रतिशत की वार्षिक ग्रोथ हासिल की। कंपनी ने 19 प्रतिशत के मार्केट शेयर के साथ अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। हालांकि, इसके मार्केट शेयर में इससे पिछले वर्ष की तुलना में एक प्रतिशत की कमी आई है।

Vivo को वार्षिक आधार पर स्मार्टफोन मार्केट की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनने में सफलता मिली। इसका मार्केट शेयर 16 प्रतिशत रहा। कंपंनी ने पिछले वर्ष 2.57 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की। हालांकि, इसकी वार्षिक ग्रोथ में चार प्रतिशत की कमी आई है। इससे पिछले वर्ष में Vivo का मार्केट शेयर लगभग 19 प्रतिशत का था। 

Realme ने पिछले वर्ष लगभग 25 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। इसकी स्मार्टफोन शिपमेंट्स बढ़कर 2.42 करोड़ यूनिट्स पर पहुंच गई। इसके मार्केट शेयर में भी बढ़ोतरी हुई है और यह 15 प्रतिशत का रहा। कंपनी को प्लानिंग और स्टॉक मैनेजमेंट में सुधार करने का फायदा मिला है। इससे अधिक बिकने वाले स्मार्टफोन्स की सप्लाई बढ़ी है। Oppo की पिछले वर्ष ग्रोथ 6 प्रतिशत की रही। कंपनी ने 2.01 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट की। इसका मार्केट शेयर 12 प्रतिशत का था। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों ने पिछले कुछ वर्षों में देश के स्मार्टफोन मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इनसे Apple और Samsung जैसी बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल रही है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Xiaomi, China, Samsung, Market, Vivo, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology
#ताज़ा ख़बरें
  1. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.