• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग के फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन का नाम होगा गैलेक्सी एक्स: रिपोर्ट

सैमसंग के फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन का नाम होगा गैलेक्सी एक्स: रिपोर्ट

सैमसंग के फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन का नाम होगा गैलेक्सी एक्स: रिपोर्ट
विज्ञापन
इंटरनेट पर सैमसंग के बहु-प्रतीक्षित फोल्ड हो सकने वाले स्मार्टफोन गैलेक्सी एक्स का एक नया ट्रेडमार्क देखा गया है। पिछले कुछ साल से ख़बरें हैं कि दक्षिण कोरियाई हैंडसेट निर्माता एक फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। और कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल के आखिर तक फोल्ड हो सकने वाला यह स्मार्टफोन बाजार में आ सकता है।

नए ट्रेडमार्क को एक ट्विटर यूज़र ने सबसे पहले देखा, जिसने इस फोन के नाम वाले एक दस्तावेज का स्क्रीनशॉट पेश किया। जबकि एक दूसरी तस्वीर में गैलेक्सी एक्स ब्रांडिंग का प्रोमो देखा गया लेकिन अभी इस प्रोमो पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

इससे पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि सैमसंग अपने सैमसंग डिस्प्ले के साथ फोल्ड हो सकने वाले डिस्प्ले और स्मार्टफोन को एमडब्ल्यूसी 2017 ट्रेड शो में चुनिंदा यूज़र के लिए पेश करेगी। कंपनी द्वारा फोल्ड हो सकने वाले डिस्प्ले और स्मर्टफोन को एक प्राइवेट रूम में प्रदर्शित करने की ख़बरें थीं। इसका उद्देश्य लोगों से इस बारे में प्रतिक्रिया लेना था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनिंदा लोगो के लिए किए जाने वाले इस प्रिव्यू का इस्तेमाल सैमसंग बाजार में फोल्डेबल डिस्प्ले और स्मार्टफोन के लिए होने वाली मांग के लिए करेगी। जानकारी के मुताबिक, सैमसंग अपने दोनों फोल्ड हो सकने वाले प्रोडक्ट को प्रदर्शित कर सकती है, जो कि देखने में किताब की तरह लग सकते हैं। सैमसंग द्वारा फोल्डेबल डिस्प्ले और स्मार्टफोन को दूसरी कंपनियों को प्रदर्शित करने के पीछे वजह बताई जा रही है कि सैमसंग की योजना इस डिस्प्ले और टेक्नोलॉजी को दूसरे हैंडसेट निर्माता कंपनियों को बेचने की है।

फोल्ड हो सकने वाले एक हैंडसेट के इस साल के अंत तक बाजार में आने की उम्मीद है। ख़बर है कि शुरुआत में सैमसंग अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन का थोड़ा उत्पादन करेगी। 2017 की चौथी तिमाही में आआाने वाले इस फोन में फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »