Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल

अगले महीने कंपनी के Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide और Samsung Galaxy Z Flip 8 को पेश किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जून 2026 18:05 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में थिकनेस के बढ़ने से क्रीज कम दिखेगी
  • Samsung Wide Fold में 60 माइक्रोमीटर की UTG लेयर का इस्तेमाल हो सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में से एक के डिस्प्ले के लिए बड़ा अपग्रेड किया जा सकता है। Samsung Wide Fold में अधिक थिकनेस वाली Ultra Thin Glass लेयर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्क्रीन पर क्रीज कम दिखेगी और डिस्प्ले की रेजिस्टेंस में सुधार होगा। इसके साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 और Samsung Galaxy Z Flip 8 को भी लॉन्च किया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Wide Fold में 60 माइक्रोमीटर की थिकनेस वाली Ultra Thin Glass (UTG) लेयर का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में थिकनेस के बढ़ने से क्रीज कम दिखेगी और रेजिस्टेंस में भी सुधार होगा। Samsung ने पहले कम थिकनेस वाली UTG लेयर्स का इस्तेमाल किया है। फोल्डेबल स्मार्टफोन में डिस्प्ले के ग्लास की थिकनेस कम होने से फोल्डिंग बेहतर होती है। हालांकि, इससे डिस्प्ले की क्रीज अधिक दिखती है और बाहरी प्रेशर से कम प्रोटेक्शन मिलता है। 

हालांकि, Samsung Galaxy Z Fold 8 में हाल के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की तरह 45 माइक्रोमीटर की UTG लेयर का इस्तेमाल हो सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वर्ष के अंत तक सैमसंग की योजना नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की 50 लाख से 60 लाख यूनिट्स की शिपमेंट की है। अगले महीने कंपनी के Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide और Samsung Galaxy Z Flip 8 को पेश किया जा सकता है। हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर सैमसंग के तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई है। इनमें मॉडल नंबर्स - SM-A857B और SM-F776B के साथ Samsung Galaxy Z Flip 8 और मॉडल नंबर्स - SM-D642B and SM-F971B के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide होने का अनुमान है। हालांकि, इस लिस्टिंग में इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस की कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

BIS पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर्स - SM-D647B और SM-F976B के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हो सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले और 8 इंच की इनर स्क्रीन हो सकती है। ये दोनों डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकते हैं। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  4. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  5. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  6. OnePlus N6 की इंडिया एंट्री पक्की! इस दिन होगा लॉन्च, सामने आया डिजाइन
  7. Free Fire Max में फ्री बंडल्स और स्किन चाहिए? ये रहे आज के कोड
  8. Apple का सबसे सस्ता MacBook अब और सस्ता! 10 हजार रुपये तक का फायदा, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  3. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  4. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  6. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  7. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  8. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  9. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
  10. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.