Samsung के Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च हो सकते हैं Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Ring

इसमें सैमसंग का ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन Galaxy Buds 3 और Galaxy Watch 7 सीरीज भी पेश हो सकती है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by जैसमीन जोस, अपडेटेड: 27 फरवरी 2024 16:00 IST
ख़ास बातें
  • जनवरी में हुए Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Ring का टीजर दिया गया था
  • कंपनी ने इसे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में भी दिखाया गया था
  • इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

कंपनी का आगामी Galaxy Unpacked इवेंट जुलाई में हो सकता है

दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने इस वर्ष के पहले Galaxy Unpacked इवेंट में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च किया था। कंपनी ने वियरेबल कैटेगरी में Galaxy Ring का भी टीजर दिया था। इस वर्ष जुलाई में होने वाले कंपनी के दूसरे Galaxy Unpacked इवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज के साथ Galaxy Watch 7 सीरीज जैसे कुछ अन्य प्रोडक्ट्स को भी पेश किया जा सकता है। 

टिप्सटर Anthony (@TheGalox) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि आगामी Galaxy Unpacked इवेंट जुलाई में होगा। इस इवेंट में Galaxy Ring को भी पेश किया जाएगा। सैमसंग के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन्स - Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को भी इसमें लॉन्च किया जा सकता है। इसमें सैमसंग का ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन Galaxy Buds 3 और Galaxy Watch 7 सीरीज भी पेश हो सकती है। इस टिप्सटर ने बताया है कि इस इवेंट में Galaxy Tab S10 सीरीज और Galaxy XR हेडसेट भी लाए जा सकते हैं। सैमसंग का यह हेडसेट हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट Vision Pro को टक्कर दे सकता है। 

सैमसंग ने पिछले महीने हुए Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Ring का टीजर दिया था। इसे स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) इवेंट में भी दिखाया गया था। यह सैमसंग के हेल्थ प्लेटफॉर्म के साथ हार्ट रेट, ब्रीदिंग रेट और स्लीप जैसे हेल्थ से जुड़े महत्वपूर्ण मेट्रिक्स को ट्रैक कर सकती है। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।    

हाल ही में Sammobile ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर @RjeyTech की पोस्ट के हवाले से दी गई रिपोर्ट में बताया गया था कि Galaxy Z Fold 6 की फोल्ड करने पर मोटाई Galaxy Z Fold 5 से कम हो सकती है। इस पोस्ट में Samsung Galaxy Z Fold 6 का एक मॉक-अप दिखाया गया है। इस इमेज में इन बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को एक साथ रखा गया है। इन स्मार्टफोन्स में से Galaxy Z Fold 5 को फोल्ड करने पर इसका साइज 13.4 mm और Galaxy Z Fold 6 का केवल 11 mm है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यह इमेज Galaxy Z Fold 6 का डिजाइन नहीं है, बल्कि यह Galaxy Z Fold 5 की बदली हुई इमेज है। हालांकि, इस इमेज से यह दिखाने में मदद होगी कि अगर यह सही होता है कि यह दिखने में काफी अलग होगा। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Well-optimised software
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Reliable cameras
  • Bad
  • Expensive
  • Still feels bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2176x1812 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  5. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  9. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  10. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.