Samsung अगले सप्ताह भारत में लॉन्च करेगी Galaxy M36, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Galaxy M36 5G को मॉडल नंबर SM-M366B के साथ देखा गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जून 2025 17:40 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के Galaxy M36 5G को 27 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई है
  • यह पिछले वर्ष जुलाई में पेश किए गए Galaxy M35 5G की जगह लेगा

इसके फ्रंट और रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung का M36 5G जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष जुलाई में पेश किए गए Galaxy M35 5G की जगह लेगा। कंपनी ने नए स्मार्टफोन के डिजाइन और प्राइस रेंज का टीजर दिया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। 

सैमसंग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि Galaxy M36 5G को 27 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। Galaxy M36 5G की स्क्रीन के लिए Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन होगा। इसमें Google Gemini और Circle to Search जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स दिए जाएंगे। 

हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Galaxy M36 5G को मॉडल नंबर SM-M366B के साथ देखा गया था। इस लिस्टिंग से इसमें Exynos 1380 चिपसेट 6 GB के RAM के साथ होने का संकेत मिला था। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड  One UI 7 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चल सकता है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.7 mm की होगी। इसे एमेजॉन के अलावा देश में सैमसंग की वेबसाइट के जरिए भी खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगी। इसके फ्रंट और रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे।  इसमें एक पिल शेप वाले मॉड्यूल में कैमरा दिए जाएंगे। इनके साथ एक LED flash होगा। 

 कंपनी ने बताया है कि Galaxy M36 5G का प्राइस 20,000 रुपये से कम का होगा।  इस स्मार्टफोन को Orange Haze, Serene Green और Velvet Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। सैमसंग का का Galaxy Unpacked इवेंट अगले महीने हो सकता है। इसमें कंपनी की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की जा सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज में  Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा Galaxy Watch 8 और नए Galaxy Buds को भी पेश किया जा सकता है। कंपनी के Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Watch 8 को भी पेश किया जा सकता है। इसमें Galaxy Watch 8, Galaxy Watch 8 Classic और Galaxy Watch Ultra का नया वर्जन शामिल हो सकता है। इस इवेंट में सैमसंग का ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन भी पेश किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.