सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम के बारे में जानकारी सामने आई

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम के बारे में जानकारी सामने आई
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि सैमसंग जून 2015 में लॉन्च किए गए गैलेक्सी जे7 स्मार्टफोन के एक नए वेरिएंट पर पर काम कर रही है। इसका खुलासा वियतनाम की वेबसाइट टेकरम ने किया है। इस हैंडसेट को गैलेक्सी जे7 प्राइम का नाम दिया गया है। मज़ेदार बात यह है कि कंपनी ने 2016 में इस हैंडसेट का गैलेक्सी जे7 (2016) वर्ज़न पेश किया था।

वियतनाम से आई रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी जे7 की तुलना में गैलेक्सी जे7 प्राइम फिंगरप्रिंट सेंसर, ज्यादा रैम और स्टोरेज व बेहतर कैमरे के साथ आएगा। लीक हुई तस्वीरों के आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी ने इस वेरिएंट में पुराने डिजाइन को बरकरार रखने की कोशिश की है।

कथित सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920×1080 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3300 एमएएच की बैटरी होगी।

अफसोस की बात यह है कि फिलहाल कंपनी की ओर से इस हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy J7 Prime
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  3. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  4. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  5. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  6. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  7. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  8. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  9. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  10. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »