Samsung Galaxy Note 10 Lite की बिक्री भारत में शुरू, ऐसे मिलेगा अतिरिक्त डिस्काउंट

Samsung Galaxy Note 10 Lite के 6 जीबी रैम और 128 जीबी भारत में कीमत 38,999 रुपये है। इसके हाई-एंड वेरिएंट में 8 जीबी रैम और 128 जीबी रैम है, जिसकी कीमत 40,999 रुपये है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite की बिक्री भारत में शुरू, ऐसे मिलेगा अतिरिक्त डिस्काउंट

Samsung Galaxy Note 10 Lite है तीन रियर कैमरों वाला फोन

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 10 Lite एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर से हैै लैस
  • Galaxy Note 10 Lite की बैटरी 4,500 एमएएच की है
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 10 Lite की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। Samsung Galaxy Note 10 के इस कमज़ोर वेरिएंट को बीते महीने भारत में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ की तरह सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट एस पेन और इनफिनिटी ओ डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इसके अलावा ग्रेडिएंट बैक फिनिश भी है और यह तीन अलग रंग में आता है। गैलेक्सी नोट 10 की तुलना में गैलेक्सी नोट 10 लाइट में कई कमियां हैं। यह पुराने एक्सीनॉस प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट नहीं है। नए Samsung स्मार्टफोन में स्कावयर शेप में रियर कैमरा मॉड्यूल है, यहीं पर तीन सेंसर्स को जगह मिली है।
 

Samsung Galaxy Note 10 Lite price in India, sale offers

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी  भारत में कीमत 38,999 रुपये है। इसके हाई-एंड वेरिएंट में 8 जीबी रैम और 128 जीबी रैम है, जिसकी कीमत 40,999 रुपये है। इस फोन को कंपनी ने ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड कलर विकल्प मे बेचेगी। गैलेक्सी नोट 10 लाइट सभी बड़े ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में उपलब्ध हो गया है।


लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Samsung अपने मौजूदा ग्राहकों को सैमसंग अपग्रेड प्रोग्राम के तहत गैलेक्सी नोट 10 लाइट की खरीद पर 5,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा ग्राहकों के पास बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प है।
 

Samsung Galaxy Note 10 Lite specifications

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 394 पिक्सल प्रति इंच है। डिज़ाइन गैलेक्सी नोट 10 से प्रेरित लगता है। लेकिन किनारे थोड़ा ज़्यादा घुमावदार हैं और निचले हिस्से पर बॉर्डर चौड़ा है। फोन एस पेन स्टायलस के साथ आता है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite को कंपनी के अपने एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, जो 10एनएम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.7 गीगाहर्ट्ज़ है। प्रोसेसर के साथ जुगलबंदी में मौज़ूद होगा 8 जीबी तक रैम।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में वर्गाकर कैमरा मॉड्यूल के अंदर तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल ऑटोफोकस प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। तीसरा सेंसर भी 12 मेगापिक्सल का है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन फीचर्स है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है।

Galaxy Note 10 Lite की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। फोन में ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 76.1 x 163.7 x 8.7 मिलीमीटर है और वज़न 199 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid display
  • Bundled fast charger
  • Good battery life
  • S Pen stylus
  • कमियां
  • Dated processor
  • Lacks IP rating
  • Low-light video could be better
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसर2.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »