Samsung ने दिखाया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन का डिजाइन, जल्द हो सकता है लॉन्च

इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को शुरुआत में दक्षिण कोरिया, ताइवान, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे चुनिंदा मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2025 16:27 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में तीन साइड-बाय-साइड स्क्रीन्स दी गई हैं
  • Samsung Galaxy Z TriFold को जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung ने अपने पहले ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन को मंगलवार को एशिया पैसेफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) समिट में प्रदर्शित किया है। इसे Samsung Galaxy Z TriFold कहा जा रहा है। इस स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

दक्षिण कोरिया के पब्लिकेशन Chosun Daily ने APEC समिट में प्रदर्शित किए गए Samsung Galaxy Z TriFold की इमेजेज शेयर की हैं। APEC समिट दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू में हो रहा है। इस स्मार्टफोन में दो सेक्शन में फोल्ड करने के लिए डुअल इनवर्ड-फोल्डिंग हिंजेज दिख रही हैं। यह फोल्ड होने पर सामान्य बार स्टाइल वाले स्मार्टफोन के शेप के समान है और कंपनी के Galaxy Z Fold 7 जैसा है। इसमें तीन साइड-बाय-साइड स्क्रीन्स दी गई हैं जिन्हें Z स्टाइल में फोल्ड किया जा सकता है। यह चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei के Mate XT Ultimate Design के समान है। 

Samsung Galaxy Z TriFold की सबसे दायीं स्क्रीन में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इन-डिस्प्ले होल-पंच फ्रंट कैमरा है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में तीन अलग रियर पैनल होंगे। इसमें सबसे दाएं रियर पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को शुरुआत में दक्षिण कोरिया, ताइवान, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे चुनिंदा मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इस मार्केट्स में Samsung Galaxy Z TriFold का प्रदर्शन अच्छा रहने पर इसे अन्य मार्केट्स में लाया जा सकता है। 

हाल ही में कोरिया इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स इनफॉर्मेशन सर्विस ( KIPRIS) की वेबसाइट पर सैमसंग के ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के लिए एक कथित पेटेंट और ड्रॉइंग्स दिखी थी। हालांकि, इस स्मार्टफोन का इंटरनल डिजाइन काफी अलग है। इसके डायग्राम से पता चला रहा है कि इसमें तीन बैटरी होंगी। इसमें प्रत्येक पैनल में एक बैटरी है जो आपस में रिबन केबल्स से जुड़ी हैं। इसकी प्रत्येक बैटरी का साइज पहले से तीसरे तक बढ़ रहा है, जिससे इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन में सैमसंग के मौजूदा Galaxy फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की तुलना में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है। Samsung Galaxy Z TriFold को पूरी तरह अनफोल्ड करने 9.96 इंच और फोल्ड करने पर 6.54 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  15. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.