Samsung की Galaxy S25 FE के लॉन्च की तैयारी, मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चल सकता है। इसमें सैमसंग का 4 nm Exynos 2400 चिपसेट दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अगस्त 2025 21:01 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इसमें सैमसंग का 4 nm Exynos 2400 चिपसेट हो सकता है
  • यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चल सकता है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy S25 FE जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। सैमसंग के Galaxy S25 FE की यूरोप में एक ऑनलाइन रिटेलर की वेबसाइट पर लिस्टिंग भी हुई है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। 

कंपनी के Galaxy S25 FE को पुर्तगाल के रिटेलर MediaMarkt की वेबसाइट पर देखा गया था। इससे इस स्मार्टफोन के 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का पुर्तगाल में प्राइस 789.99 यूरो (लगभग 81,000 रुपये) होने का संकेत मिला था। हालांकि, MediaMarkt ने इस लिस्टिंग को हटा दिया है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन को अगले महीने दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (2,340 × 1,080 पिक्सल्स) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 382 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ हो सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। 

Advertisement

यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चल सकता है। इसमें सैमसंग का 4 nm Exynos 2400 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज मिल सकती है। सैमसंग के Galaxy S25 FE की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। Samsung की आगामी फ्लैगशिप Galaxy S सीरीज में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। इस सीरीज में स्टैंडर्ड और प्लस वेरिएंट्स की जगह Galaxy S26 Pro और Galaxy S26 Edge ले सकते हैं। कंपनी के Galaxy S26 Pro और Galaxy S26 Edge में आगामी 2 nm Exynos 2600 चिपसेट दिया जा सकता है। इसका कारण चिपसेट खरीदने की सैमसंग की कॉस्ट में हो रही बढ़ोतरी है। कंपनी की Galaxy S25 सीरीज में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 में भी समान चिपसेट है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.