Samsung की Galaxy Z Flip 7 के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री में कमी हुई है। इस वजह से Galaxy Z Flip 7 की मैन्युफैक्चरिंग को घटाया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जनवरी 2025 17:02 IST
ख़ास बातें
  • यह Galaxy Z Flip 6 की जगह लेगा
  • Galaxy Z Flip 7 में Galaxy Z Flip 6 के समान कैमरा यूनिट हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में Exynos 2500 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy Z Flip 7 अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। यह Galaxy Z Flip 6 की जगह लेगा। इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7 को भी लाया जा सकता है। Galaxy Z Flip 7 के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

GalaxyClub की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Galaxy Z Flip 7 में Galaxy Z Flip 6 के समान कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में टेलीफोटो कैमरा होने की कम संभावना है। Galaxy Z Flip 7 में 6.85 इंच का मेन डिस्प्ले और 4 इंच की बाहरी स्क्रीन हो सकती है। Galaxy Z Flip 6 में 6.7 इंच की इनर स्क्रीन और 3.4 इंच का कवर डिस्प्ले था। 

इस स्मार्टफोन में Exynos 2500 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री में कमी हुई है। इस वजह से Galaxy Z Flip 7 की मैन्युफैक्चरिंग को घटाया जा सकता है। सैमसंग की कम प्राइस वाले  Galaxy Z Flip FE को भी पेश करने की योजना है। हाल ही में कंपनी ने Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra शामिल हैं। भारत में इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। Galaxy S25 सीरीज के स्मार्टफोन्स में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। 

सेमीकंडक्टर्स बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल Qualcomm ने बताया है कि Galaxy S25 सीरीज Snapdragon Satellite टेक्नोलॉजी वाली पहले कमर्शियल डिवाइस हैं। इससे यूजर्स को सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिलेगी। इस फीचर से यूजर्स नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क्स (NTN) के साथ नैरोबैंड (NB) के इस्तेमाल से सैटेलाइट के जरिए मैसेज भेज सकेंगे और प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, इसके लिए सैमसंग को एक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी को एक्टिवेट करने की जरूरत होगी। इस फीचर की उपलब्धता रीजन के आधार पर भी अलग हो सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  4. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  5. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  6. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  7. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  9. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  10. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.