Samsung के Galaxy S26 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP2 प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन में 16 GB का RAM और 5,500 mAh की बैटरी 60 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अगस्त 2025 18:38 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में अपग्रेडेड प्रोसेसर मिल सकता है
  • इसमें 200 मेगापिक्सल का ISOCELL HP2 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6.89 इंच डिस्प्ले नैरो बेजेल्स के साथ हो मिल सकता है

इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ अपग्रेडेड प्रोसेसर भी दिया जा सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy S26 Ultra जल्द लॉन्च हो सकता है। इसमें कंपनी के Galaxy S25 Ultra की तुलना में कुछ बड़े अपग्रेड किए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ अपग्रेडेड प्रोसेसर भी दिया जा सकता है। 

टिप्सटर PhoneArt (@UniverseIce) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि Samsung Galaxy S26 Ultra में Galaxy S25 Ultra के समान 200 मेगापिक्सल का ISOCELL HP2 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। हालांकि, इसमें एक बड़ा f/1.4 अपार्चर हो सकता है। इस अपग्रेड से Galaxy S26 Ultra में लो-लाइट में बेहतर फोटोग्राफी की जा सकेगी। इसमें पोट्रेट फोटोग्राफी के लिए मजबूत बोकेह इफेक्ट मिल सकता है। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा भी दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के यूरोप में लॉन्च होने वाले वेरिएंट्स में 2 nm Exynos 2600 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन को अन्य मार्केट्स में Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। इसमें 16 GB का RAM और 5,500 mAh की बैटरी 60 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसमें 6.89 इंच डिस्प्ले नैरो बेजेल्स के साथ हो मिल सकता है। 

सैमसंग का Galaxy A17 भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए सैमसंग के Galaxy A16 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में Galaxy A17 का कथित डिजाइन शेयर गया था। यह सैमसंग के Galaxy A16 के लगभग समान है। इसमें वर्टिकल तरीके से अलाइंड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। इसके डिस्प्ले के मिडल में फ्रंट कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। इसमें एक बड़ा बदलाव रियर कैमरों को कनेक्ट करने वाली एक ब्लैक कलर की बार है। यह डिजाइन इससे पहले सैमसंग के Galaxy A56 और Galaxy A36 5G में दिखा था। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.