Samsung की Galaxy A07 के लॉन्च की तैयारी, MediaTek Helio G99 हो सकता है चिपसेट

Google Play Console पर लिस्टिंग से इसके डिजाइन का खुलासा हुआ है। इसमें पिल शेप वाले लेआउट में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जुलाई 2025 14:12 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की Google Play Console पर लिस्टिंग हुई है
  • इसमें पिल शेप वाले लेआउट में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है
  • इस स्मार्टफोन में Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है

इसमें 720 × 1,600 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ HD+ डिस्प्ले मिल सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy A07 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Galaxy A06 की जगह लेगा। हाल ही में सैमसंग के सपोर्ट पेज पर यह स्मार्टफोन दिखा था। इसका डिजाइन पिछले वर्जन के समान दिख रहा है। 

इस स्मार्टफोन की Google Play Console पर लिस्टिंग हुई है। इससे Galaxy A07 के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का संकेत मिला है। हाल ही में यह बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर भी दिखा था। इस स्मार्टफोन को अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। 

Samsung Galaxy A07 के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

Google Play Console पर लिस्टिंग से इसके डिजाइन का खुलासा हुआ है। इसमें पिल शेप वाले लेआउट में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। सैमसंग ने Galaxy A और Galaxy M सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स में इस लेआउट का इस्तेमाल किया था। इसमें कैमरा आइलैंड के दायीं ओर एक LED फ्लैश है। इसके रियर पैनल के नीचे सैमसंग का लोगो दिख रहा है। हालांकि, इस स्मार्टफोन का फ्रंट डिजाइन इसके पिछले वर्जन के समान है। इसमें नीचे के कोने पर थिक बेजेल्स हो सकते हैं। सैमसंग के Galaxy A07 में फ्रंट कैमरा के लिए वॉटर ड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच भी दिख रहा है। 

इस स्मार्टफोन में Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इसमें 720 × 1,600 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ HD+ डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 और 6 GB का RAM हो सकता है। हालांकि, सैमसंग ने  Galaxy A07 के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। हाल ही में कंपनी की रूस में वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट पेज को पब्लिश किया गया है। इस महीने की शुरुआत में सैमसंग ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को लॉन्च किया था। इनमें Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए सैमसंग को भारत और दक्षिण कोरिया में रिकॉर्ड प्री-ऑर्डर्स मिले हैं। कंपनी को अपने बड़े मार्केट दक्षिण कोरिया में नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए 10 लाख यूनिट्स से अधिक के प्री-ऑर्डर्स मिले हैं। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.