Samsung के कई स्मार्टफोन मिल रहे हैं सस्ते में, जानें सारे ऑफर

अगर आप सैमसंग ब्रांड के स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो 24 से 26 जुलाई तक आपके पास बेहतरीन मौका है। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर Samsung Mobile Fest का आयोजन किया गया है।

Samsung के कई स्मार्टफोन मिल रहे हैं सस्ते में, जानें सारे ऑफर
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया पर Samsung Mobile Fest का आयोजन किया गया
  • सेल में Samsung ब्रांड के चुनिंदा स्मार्टफोन छूट के साथ बेचे जा रहे हैं
  • Samsung Galaxy C7 Pro पर 4,000 रुपये की छूट
विज्ञापन
अगर आप सैमसंग ब्रांड के स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो 24 से 26 जुलाई तक आपके पास बेहतरीन मौका है। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर Samsung Mobile Fest का आयोजन किया गया है। इस सेल में Samsung ब्रांड के चुनिंदा स्मार्टफोन छूट के साथ बेचे जा रहे हैं। छूट सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है। कई फीचर फोन भी सस्ते में बेचे जा रहे हैं।

Samsung Galaxy On7 Pro को 1,000 रुपये की छूट के साथ 8,490 रुपये में बेचा जा रहा है। Samsung Galaxy On5 Pro आम तौर पर 7,990 रुपये में बिकता है, लेकिन सेल के दौरान 800 रुपये की छूट के साथ 7,190 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह से Samsung Galaxy J5 को 9,590 रुपये में बेचा जा रहा है। इस हैंडसेट पर ग्राहकों को 1,400 रुपये की छूट मिलेगी।
 
samsung mobile fest

बड़े छूट की बात करें तो आपको Samsung Galaxy On8 2,000 रुपये की छूट के साथ 11,490 रुपये में मिल जाएगा। वहीं, इस ई-कॉमर्स साइट पर Samsung Galaxy C7 Pro पर 4,000 रुपये की छूट दिए जाने की बात कही जा रही है। यह 25,990 रुपये में उपलब्ध है। वैसे, यह स्मार्टफोन  आम तौर पर इसी कीमत में बिकता रहा है।

दूसरी तरफ, अपने प्रशंसकों के लिए सैमसंग ब्रांड ने पिछले हफ्ते के आखिर में Samsung Galaxy J7 Nxt हैंडसेट को लॉन्च किया है। Samsung Galaxy J7 Nxt स्मार्टफोन की कीमत 11,490 रुपये है। गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट सैमसंग के ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन गोल्ड व ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Sale, Samsung Mobile fest
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »