Samsung के Galaxy A34 5G पर भारी डिस्काउंट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

पिछले वर्ष मार्च में इस स्मार्टफोन को Galaxy A54 5G के साथ लॉन्च किया गया था। Galaxy A34 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 1080 SoC दिया गया है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2024 21:37 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष मार्च में यह स्मार्टफोन को Galaxy A54 5G के साथ लॉन्च हुआ था
  • इसमें 40 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है
  • इस स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 mAh की है

इस स्मार्टफोन के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 24,499 रुपये है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के Galaxy A34 5G का प्राइस 6,000 रुपये से अधिक घटाया गया है। पिछले वर्ष मार्च में इस स्मार्टफोन को Galaxy A54 5G के साथ लॉन्च किया गया था। Galaxy A34 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 1080 SoC दिया गया है। 

कंपनी की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 24,499 रुपये है। इसका लॉन्च पर प्राइस 30,999 रुपये का था। इस स्मार्टफोन के 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 26,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफऱ भी उपलब्ध है। 
Advertisement

डुअल सिम (नैनो) वाले Galaxy A34 5G में 6.6 AMOLED डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 1080 SoC 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 40 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्ल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 mAh की है। 

इस महीने की शुरुआत में सैमसंग ने Galaxy M15 5G को देश में लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6100+ दिया गया है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 13,299 रुपये और 6 GB + 128 GB वेरिएंट का 14,799 रुपये है। इसे Blue Topaz, Celestial Blue और Stone Grey कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए होगी। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर चलता है। इसका 6.5 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके हुड के नीचे ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर 6 GB तक के RAM और 128 GB की स्टोरेज के साथ दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  5. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  6. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  7. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  8. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  9. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  10. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.