Samsung के Galaxy S24 पर 12,000 रुपये के डिस्काउंट की पेशकश

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को 62,999 रुपये में खरीदा जा सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अगस्त 2024 22:58 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S24 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच फुल HD+ Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन दी गई है
  • सैमसंग के Galaxy S24 FE को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने इस वर्ष की शुरुआत में भारत में Galaxy S24 को लॉन्च किया था। इसका शुरुआती प्राइस 79,999 रुपये का है। सैमसंग ने इंडिपेंडेंस डे ऑफर के तहत इस स्मार्टफोन पर अगले सप्ताह तक डिस्काउंट की पेशकश की है। Galaxy S24 में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। 

इस स्मार्टफोन के प्राइस में 12,000 रुपये की कटौती हुई है। इसके 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को 62,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका लॉन्च पर प्राइस 74,999 रुपये का था। कस्टमर्स को 5,666 रुपये प्रति माह की 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को 79,999 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 67,999 रुपये और 512 GB के स्टोरेज वेरिएंट को 89,999 रुपये के बजाय 77,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Galaxy S24 का शुरुआती प्राइस 56,000 रुपये और Flipkart पर 62,000 रुपये का है। 

सैमसंग के Galaxy S24 में 6.2 इंच फुल HD+ Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और Vision Booster सपोर्ट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। हालांकि, भारत में इस स्मार्टफोन को Exynos 2400 SoC के साथ लाया गया था। Galaxy S24 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। 

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 4,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड चार्जिंग और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सैमसंग के Galaxy S24 FE को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में ऑनलाइन लीक से जानकारी मिली है। इसके लिए फ्रांस में सैमसंग की वेबसाइट पर एक सपोर्ट पेज लाइव हो गया है। पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने Galaxy S23 FE को पेश किया था। इस स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट पेज पर मॉडल नंबर SM-S721B दिया गया है। इससे Galaxy S24 FE में डुअल-सिम होने की पुष्टि हुई है। इस स्मार्टफोन में 6.65 इंच की स्क्रीन हो सकती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  2. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  4. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  5. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.