Samsung Galaxy A14 5G पर भारी डिस्काउंट, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इसमें ऑक्टाकोर Exynos 1330 SoC चिपसेट है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2023 16:44 IST
ख़ास बातें
  • इसमें ऑक्टाकोर Exynos 1330 SoC चिपसेट है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • यह स्मार्टफोन लाइट ग्रीन, डार्क रेड और ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है

यह स्मार्टफोन तीन RAM और स्टोरेज के विकल्पों और तीन कलर्स में उपलब्ध है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के Galaxy A14 5G को Galaxy A23 5G के साथ इस वर्ष की शुरुआत में देश में लॉन्च किया गया था। इसमें ऑक्टाकोर Exynos 1330 SoC चिपसेट है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

यह स्मार्टफोन तीन RAM और स्टोरेज के विकल्पों और तीन कलर्स में उपलब्ध है। सैमसंग ने इसके प्राइस को घटाने की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन के 4 GB + 64 GB वेरिएंट को 13,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके 6 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 17,999 रुपये है। इन स्मार्टफोन्स का लॉन्च पर प्राइस क्रमशः 16,4999 रुपये, 18,999 रुपये और 20,999 रुपये था। सैमसंग ने बताया है कि इनके प्राइस में डिस्काउंट में Axis Bank का 1,000 रुपये का कैशबैक ऑफर शामिल है। इस स्मार्टफोन को लाइट ग्रीन, डार्क रेड और ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

Samsung Galaxy A14 5G के स्पेसिफिकेशंस

इसका 6.6 इंच फुल HD+ (1,080x2,408 पिक्सल ) PLS LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFCस USB Type-C पोर्ट 3.5 mm का हेडफोन जैक शामिल हैं। 
Advertisement

सैमसंग की Galaxy S24 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इस वर्ष फरवरी में Galaxy S23 सीरीज को पेश किया था। इसके स्मार्टफोन्स की नई सीरीज में Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra हो सकते हैं। Galaxy S24 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है। इसमें टाइनेयिम फ्रेम दिया जा सकता है। बड़ी संख्या में बिकने वाले iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने हाल ही में लॉन्च की गई नई iPhone 15 सीरीज के प्रो और मैक्स स्मार्टफोन्स में स्टेनलेस स्टील के फ्रेम के बजाय टाइटेनियम का इस्तेमाल किया है। 

 

 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

2.2Ghz मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.