Samsung की Galaxy S26 Edge लाने की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर SM-S947U के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Galaxy S26 Edge हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अगस्त 2025 18:30 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर लिस्टिंग हुई है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर आगामी Snapdragon 8 Elite 2 दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है

इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM हो सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने मई में Galaxy S25 Edge को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के अगले वर्जन को भी जल्द लाया जा सकता है। सैमसंग के Galaxy S26 Edge की एक बेंचमार्किंग साइट पर लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर आगामी  Snapdragon 8 Elite 2 दिया जा सकता है। 

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर SM-S947U के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Galaxy S26 Edge हो सकता है। इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है। इसमें 4.74 GHz पर दो कोर्स और 3.63 GHz पर सीमित छह कोर्स हैं। ये ऑपरेटिंग स्पीड मौजूदा Snapdragon 8 Elite से अधिक है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि Galaxy S26 Edge में प्रोसेसर के तौर पर आगामी Snapdragon 8 Elite 2 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM हो सकता है। इसमें Android पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। 

नए स्मार्टफोन के बेंचमार्क स्कोर्स से इसके परफॉर्मेंस का भी संकेत मिल रहा है। इसका सिंगल और मल्टी-कोर स्कोर क्रमशः 3,393 प्वाइंट और 11,515 प्वाइंट का है। सैमसंग के Galaxy S25 Edge में 6.7-इंच का 2K Quad HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले 120Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite है। इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स - 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB में लाया गया है। यह स्मार्टफोन Titanium Silver, Titanium Jetblack और Titanium Icyblue कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 
 
सैमसंग का Galaxy S25 Edge Android 15-बेस्ड One UI 7 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में f/1.7 अपार्चर और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 8K 30 fps और 4K 60 fps रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन की 3,900 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग, Qi वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.