• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung लॉन्‍च करेगी Galaxy S25 सीरीज में बहुत पतला स्‍मार्टफोन! मकसद क्‍या है? जानें

Samsung लॉन्‍च करेगी Galaxy S25 सीरीज में बहुत पतला स्‍मार्टफोन! मकसद क्‍या है? जानें

कंपनी इस फोन को पेश करके यूजर्स का मिजाज जानना चाहती है। वह समझना चाहती है कि लोग प्रीमियम मॉडल में स्लिम डिवाइस को कैसा रेस्‍पॉन्‍स देते हैं।

Samsung लॉन्‍च करेगी Galaxy S25 सीरीज में बहुत पतला स्‍मार्टफोन! मकसद क्‍या है? जानें

Samsung Galaxy S25 Ultra को लेकर हालिया हफ्तों में कई लीक्स ऑनलाइन देखने को मिले हैं। (तस्‍वीर गैलेक्‍सीएस24 अल्‍ट्रा की))

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 सीरीज में स्लिम मॉडल की तैयारी
  • अगले साल आ सकता है नया फोन
  • महंगे दाम में स्लिम फोन लाकर मिजाज जानना चाहती है कंपनी
विज्ञापन
Samsung Galaxy S25 : सैमसंग की प्रीमियम गैलेक्‍सी ‘एस' सीरीज अपने फीचर्स से लोगों को लुभाती है। हालांकि यह बाकी मॉडलों से थोड़ी बल्‍की यानी हैवी होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S25 सीरीज के लॉन्‍च करके सैमसंग इस सिलसिले को तोड़ना चाहती है। वह S25 सीरीज में एक स्लिम यानी पतला वेरिएंट लॉन्‍च कर सकती है। यह लॉन्‍च अगले साल की शुरुआत में होने की उम्‍मीद है। गौरतलब है कि iPhone 17 सीरीज में ऐपल भी एक स्लिम वेरिएंट पेश कर सकता है।   

गिजमोचाइना ने इंडस्‍ट्री सोर्सेज के हवाले से लिखा है कि Galaxy S25 सीरीज का स्लिम मॉडल अपने डिजाइन से अलग होगा। कंपनी इस फोन को पेश करके यूजर्स का मिजाज जानना चाहती है। वह समझना चाहती है कि लोग प्रीमियम मॉडल में स्लिम डिवाइस को कैसा रेस्‍पॉन्‍स देते हैं। अगर आइडिया सफल होता है तो साल 2026 में गैलेक्‍सी एस26 सीरीज को स्लिम अंदाज में पेश किया जा सकता है।  

एक अनुमान यह भी है कि Galaxy S सीरीज का स्लिम मॉडल S25 सीरीज के लॉन्‍च होने के बाद आएगा। यह अगले साल की दूसरी तिमाही यानी मार्च से जून के बीच आ सकता है। किसी भी डिवाइस को स्लिम बनाने के लिए मैन्‍युफैक्‍चरर्स को फोन के कॉम्‍पोनेंट्स एडजस्‍ट करने पड़ते हैं जैसे- बैटरी आदि। हालांकि इससे ओवरऑल परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ सकता है। 

यह देखना दिलचस्‍प होगा कि S सीरीज का स्लिम मॉडल किस तरह से तैयार होता है। क्‍या परफॉर्मेंस के लेवल पर डिवाइस के साथ कोई समझौता किया जाएगा। 

दूसरी ओर, Samsung Galaxy S25 Ultra को लेकर हालिया हफ्तों में कई लीक्स ऑनलाइन देखने को मिले हैं। बीते दिनों एक टिप्सटर ICE Universe ने दावा किया था कि Samsung Galaxy S25 Ultra में मौजूदा अल्ट्रा मॉडल की तुलना में ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले मिलेगा। टिप्सटर ने यह भी बताया था कि इस बार फ्लगैशिप स्मार्टफोन में व्यूइंग एंगल भी बेहतर होंगे। माना जा रहा है कि फोन में Galaxy S24 Ultra के समान फ्लैट डिस्प्ले पैनल मिलेगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »