Samsung ला सकती है पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन

Samsung सैमसंग ने अभी अपने पॉप-अप कैमरा को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। संभावना है कि आने वाले हफ्तों में इस संबंधित अधिक जानकारी सामने आए।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2020 12:13 IST
ख़ास बातें
  • अज्ञात Samsung फोन की पॉप-अप कैमरे के साथ आई तस्वीर
  • फोन का रेंडर ऑनलाइन हुआ लीक
  • सैमसंग के इस पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन के नाम का नहीं हुआ खुलासा

Samsung ने नहीं दी अधिकारिक जानकारी

Samsung को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी अपने पहले पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हालांकि, रिपोर्ट में स्मार्टफोन के नाम का उल्लेख नहीं किया गया, माना जा रहा है कि सैमसंग का यह फोन कंपनी की 'Galaxy A' सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है। वहीं, फोन के फीचर्स और कीमत को लेकर भी अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। गौर करने वाली बात यह भी है कि सैमसंग ने भी अब तक इस फोन को लेकर कोई पुष्टि व अधिकारिक बयान नहीं दिया है, तो ऐसे में यह खबर अफवाह मात्र भी हो सकती है।

OnLeaks के साथ मिलकर Pigtou ने एक रिपोर्ट जारी की है और इसके अनुसार, कथित सैमसंग फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। वेबसाइट पर पब्लिश कथित रेंडर्स में हम देख सकते हैं कि यह पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्क्रीन के ऊपरी बायीं तरफ स्थित है, बिल्कुल OnePlus 7 Pro और OnePlus 7T Pro की तरह। हालांकि, रिपोर्ट में स्मार्टफोन के कैमरा हार्डवेयर की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ कथित सैमसंग फोन के रेंडर में इसका ब्लैक कलर वेरिएंट और पतले बेजल्स व कर्व्ड किनारे नज़र आ रहे हैं। इसमें रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिखा है। इसके अलावा, फोन के निचले हिस्से में यूएसबी-टाइप सी पोर्ट, माइक और स्पीकर ग्रिल स्थित हैं। हमने इस रेंडर में सैमसंग का लोगो भी नोट किया है, जो कि फोन के बैक पैनल पर निचले हिस्से में स्थित है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कथित सैमसंग फोन 6.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। रैम, प्रोसेसर व स्टोरेज के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

यह पहली मौका है जब सैमसंग द्वारा अपने पहले पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन पर काम करने की खबर सामने आई है। पिछले साल, खबर आई थी कि सैमसंग अपने Samsung Galaxy A90 स्मार्टफोन में पॉप-अप फंक्शन दे सकती है। लेकिन कंपनी ने सितंबर में गैलेक्सी ए90 5जी फोन को वाटर-ड्रॉप नॉच के साथ लॉन्च किया न कि पॉप-अप कैमरा के साथ। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले साल अप्रैल में सैमसंग ने Galaxy A80 लॉन्च किया था, यह फोन रोटेटिंग कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ था, जो कि बेजल-लेस डिस्प्ले के साथ आया था।
Advertisement

जैसा कि हमने पहले बताया, सैमसंग ने अभी अपने पॉप-अप कैमरा को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। संभावना है कि आने वाले हफ्तों में इस संबंधित अधिक जानकारी सामने आए।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build
  • Vivid and immersive display
  • Powerful stereo speakers
  • Snappy UI and app performance
  • Useful secondary cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Heavy
  • Inconsistent AF in macros
  • 4K videos have oversaturated colours
  • Mediocre low-light video performance
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Vivid and immersive display
  • Good battery life, very fast charging
  • Up-to-date software
  • Useful secondary cameras
  • Bad
  • Unrealistic colours in 4K video
  • Low-light video and photos could be better
  • No IP rating or wireless charging
  • A little heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4085 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Pop up camera, Selfie Camera
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.