Samsung Galaxy A90 5G लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरे हैं इसमें

Samsung Galaxy S90 5G एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy A90 5G लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरे हैं इसमें

Samsung Galaxy A90 5G है गैलेक्सी ए सीरीज़ का पहला 5जी फोन

ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ए90 5जी में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है Samsung Galaxy A90 5G में
  • Samsung Galaxy A90 5G की कीमत करीब 53,100 रुपये है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A90 5G को लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग ने मंगलवार को अपने नए 5जी स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। इसे दक्षिण कोरियाई मार्केट में Samsung Galaxy Fold से पहले उतारे जाने की उम्मीद है। यह कंपनी की ए सीरीज़ का पहला 5जी फोन ही नहीं है, यह सैमसंग डेक्स को भी सपोर्ट करेगा। सैमसंग डेक्स की मदद से यूज़र्स अपने फोन को पीसी मॉनीटर या टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। इससे यूज़र्स को अपने फोन का अनुभव बड़ी स्क्रीन पर मिलेगा। अब तक मिली जानकारियों के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए90 का कोई 4जी वर्ज़न नहीं है।

सैमसंग गैलेक्सी ए90 5जी पीछे से दिखने में कुछ अलग है। इसके व्हाइट वेरिएंट के बैकपैनल का ऊपरी हिस्सा ग्रेडिएंट फिनिश वाला है। निचले हिस्से पर रेगुलर कलर है। ब्लैक वेरिएंट में ठीक इसका उल्टा कॉम्बीनेशन है। दोनों ही वेरिएंट के किनारे पर अलग रंग वाले स्ट्रिप हैं।
 

Samsung Galaxy S90 5G price

दक्षिण कोरियाई न्यूज एजेंसी Yonhap के मुताबिक, Samsung Galaxy A90 5G की कीमत  900,000 कोरियाई वॉन (करीब 53,100 रुपये) होगी। दक्षिण कोरियाई मार्केट में यह कंपनी का तीसरा 5जी स्मार्टफोन है। सैमसंग का कहना है कि इस फोन को आने वाले दिनों में अन्य मार्केट में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Samsung Galaxy A90 5G specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए90 5जी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है और साथ में 8 जीबी तक रैम है। फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Samsung ने गैलेक्सी ए90 5जी में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। साथ में 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

इसके अतिरिक्त सैमसंग गैलेक्सी ए90 5जी की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट सिर्फ 6 जीबी रैम वेरिएंट में है, 8 जीबी रैम मॉडल में नहीं। फोन का डाइमेंशन 164.8x76.4x8.4 मिलीमीटर है और वज़न 206 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »