Samsung की स्मार्टफोन्स के लिए 500 मेगापिक्सल का कैमरा लाने की तैयारी

कंपनी की Galaxy S25 सीरीज जल्द लॉन्च की जा सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जनवरी 2025 20:28 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के आगमी Galaxy S25 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है
  • सैमसंग की 500 मेगापिक्सल का कैमरा भी अपने डिवाइस में लाने की तैयारी है
  • कंपनी की Galaxy S25 सीरीज जल्द लॉन्च की जा सकती है

एपल के iPhones के लिए यह थ्री-लेयर इमेज सेंसर पर भी कार्य कर रही है

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung के Galaxy डिवाइसेज में एडवांस्ड फीचर्स पेश किए जाते हैं। कंपनी के आगमी Galaxy S25 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। एक लीक में बताया गया है कि सैमसंग 500 मेगापिक्सल का कैमरा भी अपने डिवाइसेज में लाने की तैयारी कर रही है। 

टिप्सटर Jukanlosreve (@Jukanlosreve) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि सैमसंग के Galaxy डिवाइसेज के लिए 500 मेगापिक्सल का कैमरा डिवेलप किया जा रहा है। इसके साथ ही Apple के iPhones के लिए यह PD-TR-Logic कन्फिग्रेशन में थ्री-लेयर इमेज सेंसर पर भी कार्य कर रही है। इस इमेज सेंसर को अगले वर्ष लॉन्च होने वाली iPhone 18 सीरीज में इस्तेमाल किया जा सकता है। एपल के लिए CMOS इमेज सेंसर्स की जापान की Sony मुख्य सप्लायर है। 
Advertisement

कंपनी की Galaxy S25 सीरीज जल्द लॉन्च की जा सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite हो सकता है। सैमसंग का का Galaxy A56 भी जल्द पेश किया जा सकता है। यह इस वर्ष मार्च में पेश किए गए A55 की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Galaxy A56 में सैमसंग का Exynos 1580 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। 

हाल ही में टिप्सटर Anthony (@TheGalox_) ने बताया था कि Galaxy A56 में 8 GB और 12 GB के RAM के विकल्प और 128 GB और 256 GB के स्टोरेज के विकल्प हो सकते हैं। इस टिप्सटर का कहना है कि इस स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस 439 यूरो (लगभग 39,000 रुपये) का हो सकता है। Galaxy A56 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Galaxy A56 में 5,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.