Samsung ने फेस्टिव सीजन में बनाया रिकॉर्ड, 14,400 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन्स बेचे 

कंपनी ने मौजूदा वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में स्मार्टफोन्स की प्रीमियम कैटेगरी में लगभग 99 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 नवंबर 2022 14:40 IST
ख़ास बातें
  • बड़े शहरों के साथ ही टियर 2 और 3 शहरों में बिक्री में तेजी आई है
  • वॉल्यूम के लिहाज से सैमसंग देश में दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी है
  • कंपनी ने फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया था

कंपनी के 5G स्मार्टफोन्स की बिक्री में 178 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने भारत में सितंबर और अक्टूबर के दौरान लगभग 14,400 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन्स बेचे हैं। कंपनी ने मौजूदा वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में स्मार्टफोन्स की प्रीमियम कैटेगरी में लगभग 99 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। जनवरी से सितंबर के दौरान कंपनी के 5G स्मार्टफोन्स की बिक्री में 178 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

सैमसंग के भारत में सीनियर डायरेक्टर और प्रोडक्ट हेड, Aditya Babbar ने बताया, "सैमसंग ने इस वर्ष फेस्टिव सीजन में रिकॉर्ड बनाया है। यह बहुत अच्छा प्रदर्शन है। हमने दो महीने में 14,400 करोड़ रुपये की बिक्री की है।" उन्होंने कहा कि यह ग्रोथ पिछले वर्ष के फेस्टिव सीजन की तुलना में डबल डिजिट में है। उन्होंने कहा कि बिक्री में बढ़ोतरी के बड़े कारणों में कंपनी की स्कीम Samsung Finance Plus शामिल थी। बड़े शहरों के साथ ही टियर 2 और 3 शहरों में बिक्री में तेजी आई है। कंपनी ने स्मार्टफोन्स के 30,000 रुपये से अधिक प्राइस वाले वाले प्रीमियम सेगमेंट में वैल्यू के लिहाज से लगभग 99 प्रतिशत की ग्रोथ की है। 
Advertisement

कंपनी का कहना है कि  S22 और फोल्डेबल फोन्स की बदौलत देश में सैमसंग प्रीमियम सेगमेंट का सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड है। Counterpoint Research की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई-सितंबर की अवधि में सैमसंग वॉल्यूम के लिहाज से 18 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ भारत में दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी थी। हाल ही में Samsung ने ई-कॉमर्स कंपनियों Amazon और Flipkart की ऑनलाइन फेस्टिव सेल्स के पहले दिन ही 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के 12 लाख Galaxy स्मार्टफोन बेचे थे। कंपनी ने इस सेल्स के लिए Galaxy सीरीज के स्मार्टफोन के प्राइसेज में 17 से 60 प्रतिशत की कमी की थी।

Amazon और Flipkart पर शानदार ऑफर्स के कारण सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले डिवाइसेज में शामिल थे। वैल्यू के लिहाज से कंपनी ने एक दिन में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के गैलेक्सी डिवाइसेज की बिक्री की थी। कंपनी ने सेल्स के लिए Galaxy S20 FE 5G, Galaxy S22 Ultra, Galaxy S22, Galaxy M53, Galaxy M33, M32 प्राइम एडिशन और Galaxy M13 के प्राइसेज घटाए थे। कंपनी ने Galaxy की प्रीमियम S22 सीरीज के लिए 17 से 38 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  4. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  5. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  7. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  9. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  10. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.