Samsung Galaxy 'M' सीरीज़ अगले हफ्ते हो सकती है भारत में लॉन्च

फिलहाल आगामी स्मार्टफोन के नाम को लीक नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy M12 या फिर Samsung Galaxy M62 हो सकता है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 4 जनवरी 2021 13:18 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy-M सीरीज़ स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं
  • इसमें Galaxy M12 या फिर Galaxy M62 हो सकते हैं लॉन्च
  • गैलेक्सी एम12 में मिल सकती है 7,000 एमएएच की बैटरी

स्मार्टफोन में वॉल्यूम और पावर बटन दायीं ओर स्थित होंगे।

Samsung की नई Galaxy M सीरीज़ भारत में अगले हफ्ते लॉन्च हो सकती है। टिप्सटर ने आगामी फोन के पोस्टर ट्विटर पर साझा किए हैं, जिसमें अगले हफ्ते की लॉन्चिंग का दावा किया गया है। टिप्सटर ने यह भी कहा है कि इस सीरीज़ का फोन बड़ी स्क्रीन के साथ आ सकता है। इसके अलावा, लीक पोस्टर के मुताबिक स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगा। हालांकि, फिलहाल आगामी स्मार्टफोन के नाम को लीक नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy M12 या फिर Samsung Galaxy M62 हो सकता है। Samsung Galaxy S21 सीरीज़ को Galaxy Unpacked 2021 इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है, जो कि 14 जनवरी को आयोजित होने वाला है। लेकिन प्रतीत होता है कि गैलेक्सी एम सीरीज़ स्मार्टफोन को इससे पहले भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने आगामी Samsung स्मार्टफोन का पोस्टर ट्विटर पर साझा किया है। इस पर #MAXUP लिखा गया है, जो कि बड़ी बैटरी की ओर एक इशारा है। पोस्टर से यह भी संकेत मिले हैं कि इस स्मार्टफोन में वॉल्यूम और पावर बटन दायीं ओर स्थित होंगे।
Advertisement

Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन में 7,000 एमएएच की दमदारी बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन पिछले कई महीनों से कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। इसके अलावा स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज भी भारत में लाइव हो चुका है। हाल ही में खबर आई थी कि इस स्मार्टफोन का प्रोडक्शन नोएडा की फैक्टरी में शुरू हो चुका है, जिसमें बड़ी संख्या में इस स्मार्टफोन का निर्माण किया जा रहा है। इन सभी खबरों से यही संकेत मिलते हैं कि इस स्मार्टफोन को आने वाले दिनों में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है।

यदि सैमसंग गैलेक्सी एम12 अगले हफ्ते लॉन्च नहीं होगा, तो यह गलैक्सी एम62 हो सकता है जिस पर कथित रूप से काम चल रहा था।
Advertisement

इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज़ को 14 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। इस लाइनअप में तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं, वो हैं Samsung Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy M12, Samsung Galaxy M62, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.