Samsung Galaxy M सीरीज़ के फोन जनवरी में होंगे भारत में लॉन्च

Samsung India द्वारा नई Galaxy 'M' सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन जनवरी 2019 में लॉन्च करने की खबर आई है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से दी है।

Samsung Galaxy M सीरीज़ के फोन जनवरी में होंगे भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • सैमसंग अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ के तीन फोन भारत में करेगी लॉन्च
  • कंपनी की Galaxy J और Galaxy On सीरीज़ को बंद करने की तैयारी है
  • Samsung Galaxy M30 को कथित तौर पर Geekbench पर लिस्ट किया गया
विज्ञापन
हाल के दिनों में सैमसंग की गैलेक्सी एम सीरीज़ के बारे में ढेरों जानकारियां इंटरनेट पर आई हैं। यह एक तरह से इशारा है कि अगले साल की शुरुआत में कंपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ से पर्दा उठाएगी। इस बीच Samsung India द्वारा नई Galaxy 'M' सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन जनवरी 2019 में लॉन्च करने की खबर आई है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से दी है।

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ को सबसे पहले भारत में लॉन्च करेगी। यह इस सीरीज़ के लिए ग्लोबल लॉन्च होगा। रिपोर्ट तो है कि Samsung अपनी रणनीति बदलने वाली है। कंपनी की Galaxy J और Galaxy On सीरीज़ को बंद करने की तैयारी है। इसकी जगह आएगा नया Galaxy M रेंज।

इससे पहले Samsung Galaxy M30 को कथित तौर पर बेंचमार्क साइट Geekbench पर लिस्ट किया गया था। इस हैंडसेट में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो है। एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर की मौज़ूदगी से लगता है कि यह फोन Samsung Galaxy A8 (2018) के सेगमेंट का होगा।

इसके अलावा Galaxy M20 या Galaxy M2 में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, माली जी71 एमपी2 जीपीयू और 3 जीबी रैम होने की खबर आई थी।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Galaxy M50, Galaxy M30 और Galaxy M20 कंपनी की नई गैलेक्सी एम सीरीज़ के शुरुआती फोन होंगे। कुछ रिपोर्ट में Galaxy M5, M3 और M2 नाम इस्तेमाल किए जाने की जानकारी दी गई है। Galaxy M50 या M5 इस नई सीरीज़ का प्रीमियम मॉडल होगा और एमोलेड डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। Galaxy M20 और Galaxy M30 में एलसीडी पैनल दिए जाने की खबर है।

यह तो साफ है कि सैमसंग भारतीय मार्केट में अपनी मजबूत हिस्सेदारी को बनाए रखने के लिए कोई भी मौका चूकना नहीं चाहेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung India, Samsung Galaxy M Series
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »