Samsung Galaxy M21s सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च, ये हैं अन्य खूबियां

Samsung Galaxy M21s स्मार्टफोन एमोलेड डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है।

Samsung Galaxy M21s सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च, ये हैं अन्य खूबियां

Samsung Galaxy M21s में मौजूद है दो कलर ऑप्शन

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M21s को ब्राज़ील में लॉन्च किया गया है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम21एस सिंगल रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता है
  • फोन में मौजूद है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
विज्ञापन
Samsung Galaxy M21s स्मार्टफोन को ब्राज़ील में लॉन्च कर दिया गया है। यह गैलेक्सी M सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जिसे Samsung Galaxy F41 के रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च किया गया है। गैलेक्सी एफ41 स्मार्टफोन को अक्टूबर में भारत में पेश किया गया था। इन दो स्मार्टफोन में मौजूद केवल एक ही अंतर है, वो है स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन। सैमसंग गैलेक्सी एम21एस स्मार्टफोन एमोलेड डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है।
 

Samsung Galaxy M21s price

सैमसंग गैलेक्सी एम21एस सिंगल 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता है, जिसकी कीमत ब्राज़ील में BRL 1,529 (लगभग 20,500 रुपये) है। इस फोन की तुलना Galaxy F41 से करें, तो इसकी कीमत 15,499 रुपये थी। वहीं यह फोन 6 जीबी रैम और दो इनबिल्ट स्टोरेज विकल्प 64 जीबी और 128 जीबी में मिलता है।

Galaxy M21s स्मार्टफोन में दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ब्लू मिलते हैं। जैसे कि हमने बताया यह फोन मौजूदा गैलेक्सी एफ41 का रीब्रांडेड वर्ज़न है, जो कि भारत में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, तो ऐसे में संभावना है कि इस स्मार्टफोन को भारत में न लॉन्च किया जा सके।
 

Samsung Galaxy M21s specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एम21एस फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है और इसमें 6.4-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। फोन Exynos 9611 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 4 जीबी रैम दिया गया है। फोन की स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम21एस फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मिलता है। इसमें सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है, जो कि इनफिनिटी-यू डिस्प्ले नॉच में स्थित है।

सैमसंग गैलेक्सी एम21एस में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh बैटरी से लैस आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी दिया गया है। फोन का डायमेंशन 75.1x159.2x8.9mm है और भार 191 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »