ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में  Samsung की टॉप पोजिशन बरकरार, Apple का सेकेंड रैंक

ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में Apple लगभग 14 प्रतिशत के मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रही। कंपनी ने तीसरी तिमाही में लगभग 4.8 करोड़ यूनिट्स बेची

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2021 15:45 IST
ख़ास बातें
  • चीन की Xiaomi लगभग 13 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर है
  • तीसरी तिमाही में Realme ने अभी तक की अपनी सबसे अधिक शिपमेंट दर्ज की
  • भारत में Realme स्मार्टफोन मार्केट में दूसरे स्थान पर आ गई है

तीसरी तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट 6 प्रतिशत बढ़ा है

दुनिया की बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Samsung ने इस वर्ष की तीसरी तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में अपना पहला  स्थान बरकरार रखा है। Counterpoint Research की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung का तीसरी तिमाही में लगभग 20 प्रतिशत मार्केट शेयर रहा। कंपनी ने 6.93 करोड़ यूनिट्स का शिपमेंट किया। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट 6 प्रतिशत बढ़ा है लेकिन पिछले वर्ष की समान तिमाही से तुलना करने पर इसमें लगभग इतनी ही गिरावट आई है।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरी तिमाही में मार्केट में कुल 34.2 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट हुई। ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में Apple लगभग 14 प्रतिशत के मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रही। कंपनी ने तीसरी तिमाही में लगभग 4.8 करोड़ यूनिट्स बेची। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। Counterpoint Research का कहना है कि इस ग्रोथ का बड़ा कारण iPhone 12 सीरीज की बिक्री में लगातार वृद्धि और नई iPhone 13 सीरीज लॉन्च होना है। 

चीन की Xiaomi लगभग 13 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि, वर्ष-दर-वर्ष आधार पर Xiaomi की स्मार्टफोन सेल्स लगभग 5 प्रतिशत और तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 15 प्रतिशत घटी है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में लगभग 4.44 करोड़ यूनिट्स बेची। बिक्री में कमी का कारण कंपोनेंट्स की सप्लाई में रुकावट हो  सकता है। तीसरी तिमाही में Realme ने अभी तक की अपनी सबसे अधिक शिपमेंट दर्ज की। कंपनी की बिक्री 1.62 करोड़ यूनिट्स की रही। भारत में Realme ने अक्टूबर में Xiaomi को पीछे छोड़कर स्मार्टफोन मार्केट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। अक्‍टूबर में फ्लिपकार्ट पर रियलमी सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रैंड था, जिसका मार्केट शेयर 52% था। कंपनी का मेन ऑफि‍शियल ऑनलाइन चैनल फ्लिपकार्ट और कंपनी की अपनी वेबसाइट है

Realme नया टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है। नया वेरिएंट गीकबेंच पर प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के साथ स्पॉट किया गया है... जो कि Realme Pad का नया मॉडल हो सकता है। आगामी रियलमी टैबलेट ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर के साथ लिस्ट है, जिसके साथ 3 जीबी रैम मिल सकती है। रियलमी ने इस साल सितंबर महीने में रियलमी पैड के साथ टैबलेट सेगमेंट में एंट्री की थी। यह डिवाइस ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर के साथ आया था, जिसके साथ डॉल्बी अटॉमस साउंड मौजूद है। इस टैब में 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Apple, Xiaomi, Realme, Smartphone, Market

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक, 17 मार्च को भारत में होना है लॉन्च
  2. PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स
  3. Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
  4. Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
  5. Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस
  6. Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी
  7. Vivo X300s में मिलेगी 7,100mAh की बैटरी, गेमिंग फीचर्स 
  8. iQOO Z11x 5G भारत में 32MP फ्रंट कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
  9. Vivo Y51 Pro 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs OnePlus Nord CE 5 5G: देखें तुलना, कौन है बेस्ट?
  10. WhatsApp पर बच्चों की चैट अब पैरेंट्स की नजर में, ऐसे एक्टिवेट करें नया कंट्रोल फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.