Samsung का 900 करोड़  रुपये के मैन्युफैक्चरिंग इंसेंटिव पर सरकार से विवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने के लिए मेक इन इंडिया अभियान में इंसेंटिव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जनवरी 2023 19:25 IST
ख़ास बातें
  • सरकार का मानना है कि यह रकम इससे काफी कम है
  • मेक इन इंडिया अभियान में इंसेंटिव का महत्वपूर्ण हिस्सा है
  • सैमसंग का पिछली तिमाही में प्रॉफिट काफी घटा है

सरकार ने कंपनी को 165 करोड़ रुपये देने पर सहमति जताई है

दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung का मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े लगभग 900 करोड़ रुपये के इंसेंटिव को लेकर केंद्र सरकार के साथ विवाद चल रहा है। कंपनी पिछले फाइनेंशियल ईयर के लिए सरकार से इस इंसेंटिव की मांग कर रही है। हालांकि, सरकार का मानना है कि यह रकम इससे काफी कम है। 

Bloomberg ने इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया कि सरकार ने कंपनी को 165 करोड़ रुपये देने पर सहमति जताई है। सरकार का कहना है कि अगर सैमसंग इससे ज्यादा रकम का दावा कर रही है तो उसके लिए अधिक जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने के लिए मेक इन इंडिया अभियान में इंसेंटिव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सरकार ने दो वर्ष पहले देश में स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों को प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) के तौर पर 6.7 अरब डॉलर देने की घोषणा की थी। 

सैमसंग ने इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए देश में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाई थी। यह पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश से स्मार्टफोन की सबसे बड़ी एक्सपोर्टर थी। सैमसंग के प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए बताया कि कंपनी इंसेंटिव के भुगतान पर सरकार के साथ बातचीत कर रही है। उनका कहना था कि कंपनी PLI स्कीम को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम कर रही है। 

इस मुद्दे पर टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री को भेजे प्रश्नों का उत्तर नहीं मिला। अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn को पिछले वर्ष मार्च में समाप्त हुए फाइनेंशियल ईयर के लिए 360 करोड़ रुपये के बेनेफिट मिले हैं। सैमसंग का  चौथी तिमाही में प्रॉफिट दो-तिहाई घटकर आठ वर्ष के निचले स्तर पर पहुंच गया। कंपनी पर ग्लोबल इकोनॉमी में स्लोडाउन का बड़ा असर पड़ा है। इससे सैमसंग के मोबाइल जैसे डिवाइसेज और मेमोरी चिप्स की डिमांड और प्राइसेज घट गए हैं। दुनिया की इस सबसे बड़ी स्मार्टफोन, TV और मेमोरी चिप मेकर के प्रॉफिट में बड़ी गिरावट कंज्यूमर डिमांड में कमजोरी का संकेत है। इससे अन्य टेक्नोलॉजी कंपनियों के तिमाही नतीजों में भी गिरावट आने की आशंका है। कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 69 प्रतिशत घटकर 4.3 लाख करोड़ KRW (लगभग 27,980 करोड़ रुपये) रहने के बाद एनालिस्ट्स ने मौजूदा तिमाही में भी प्रॉफिट में कमी होने का अनुमान दिया है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.