स्लोडाउन से Samsung को बड़ा झटका, प्रॉफिट 69 प्रतिशत घटा

कंपनी पर ग्लोबल इकोनॉमी में स्लोडाउन का बड़ा असर पड़ा है। इससे सैमसंग के मोबाइल जैसे डिवाइसेज और मेमोरी चिप्स की डिमांड और प्राइसेज घट गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जनवरी 2023 15:54 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग के मोबाइल जैसे डिवाइसेज की डिमांड और प्राइसेज घट गए हैं
  • कंपनी तिमाही के विस्तृत नतीजों की घोषणा इस महीने के अंत में करेगी
  • ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में तीसरी तिमाही में 11 प्रतिशत की गिरावट रही

चौथी तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान एपल ले सकती है

बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Samsung को चौथी तिमाही में प्रॉफिट दो-तिहाई घटकर आठ वर्ष के निचले स्तर पर पहुंच गया। कंपनी पर ग्लोबल इकोनॉमी में स्लोडाउन का बड़ा असर पड़ा है। इससे सैमसंग के मोबाइल जैसे डिवाइसेज और मेमोरी चिप्स की डिमांड और प्राइसेज घट गए हैं। 

दुनिया की इस सबसे बड़ी स्मार्टफोन, TV और मेमोरी चिप मेकर के प्रॉफिट में बड़ी गिरावट कंज्यूमर डिमांड में कमजोरी का संकेत है। इससे अन्य टेक्नोलॉजी कंपनियों के तिमाही नतीजों में भी गिरावट आने की आशंका है। कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 69 प्रतिशत घटकर 4.3 लाख करोड़ KRW (लगभग 27,980 करोड़ रुपये) रहने के बाद एनालिस्ट्स ने मौजूदा तिमाही में भी प्रॉफिट में कमी होने का अनुमान दिया है। इससे पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में सैमसंग का प्रॉफिट लगभग 14 लाख करोड़ KRW (लगभग 90,190 करोड़ रुपये) था। 
Advertisement

BNK Investment & Securities के एनालिस्ट, Lee Min-hee ने बताया कि सैमसंग के भी बिजनेस के लिए मुश्किल दौर है विशेषतौर पर मोबाइल्स और मेमोरी चिप्स की डिमांड पर असर पड़ा है। स्लोडाउन, इन्फ्लेशन और इंटरेस्ट रेट्स के बढ़ने से स्मार्टफोन्स और अन्य डिवाइसेज की डिमांड में कमी आई है। एशिया की चौथी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी सैमसंग तिमाही के विस्तृत नतीजों की घोषणा इस महीने के अंत में करेगी। 

एनालिस्ट्स का कहना है कि इन्फ्लेशन अधिक होने और इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी के कारण कंज्यूमर और बिजनेस खर्च और इनवेस्टमेंट में कटौती कर रहे हैं। स्मार्टफोन मेकर्स और अन्य क्लाइंट्स ने मेमोरी चिप के ऑर्डर्स रोक दिए हैं। स्मार्टफोन्स, TV और मेमोरी चिप्स की सबसे बड़ी कंपनी होने के कारण डिमांड का सैमसंग से बड़ा संकेत मिलता है। सैमसंग को इनवेंटरी के प्रेशर, कम डिमांड और सेमीकंडक्टर की कमी जैसी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। इससे कंपनी के डिवाइसेज की शिपमेंट्स पर असर पड़ सकता है। ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में तीसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 11 प्रतिशत की गिरावट रही। यह दूसरी तिमाही की तुलना में 0.9 प्रतिशत घटी है। चौथी तिमाही में इस मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान एपल ले सकती है। आईफोन बनाने वाली एपल का मार्केट शेयर बढ़कर 24.6 प्रतिशत होने की संभावना है। सैमसंग का मार्केट शेयर 22.2 प्रतिशत से घटकर लगभग 20.2 प्रतिशत हो सकता है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mobile, Demand, Samsung, Interest, Market, TV, Electronics, Profit, Apple, Economy, Consumer, Sales

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.