Samsung के मेड इन इंडिया फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की भारी डिमांड, 1.5 लाख की बुकिंग

इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 18 अगस्त से शुरू हुई थी। ये पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 की जगह लेंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अगस्त 2023 19:42 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स को पिछले महीने लॉन्च किया गया था
  • सैमसंग ने इनके लिए डिस्काउंट और ऑफर्स की भी घोषणा की है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स पर कुछ ऑफर्स और डिस्काउंट की घोषणा की है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने पिछले महीने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 को लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स के लिए कंपनी को भारत में जोरदार डिमांड मिल रही है। Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 के लिए कंपनी को 1,50,000 प्री-बुकिंग मिली हैं। 

सैमसंग के भारत में मोबाइल बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, Raju Pullan ने बताया, "मेड इन इंडिया Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। हमें विश्वास है कि इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की जोरदार डिमांड से हमें इस मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकेंगे।" इन स्मार्टफोन्स की डिमांड टियर 1 और 2 शहरों में पिछले वर्ष की तुलना में 1.4 गुना बढ़ी है। इसके साथ टियर 3 और 4 शहरों में भी इनकी डिमांड में समान रफ्तार से बढ़ोतरी हुई है। Galaxy Z Flip और Galaxy Z Fold 5 देश में लगभग 10,000 स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। कंपनी ने अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को तेजी से बढ़ाया है। 

इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 18 अगस्त से शुरू हुई थी। ये पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 की जगह लेंगे। इनमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। सैमसंग ने इन स्मार्टफोन्स पर कुछ ऑफर्स और डिस्काउंट की घोषणा की है। कंपनी ने Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट्स पर 7,000 रुपये का बैंक कैशबैक और क्रमशः 9,000 रुपये और 7,000 रुपये के अपग्रेड ऑफर की घोषणा की है। इसके अलावा इनकी खरीदारी के दौरान EMI का विकल्प नहीं चुनने वाले कस्टमर्स को 11,000 रुपये और 9,000 रुपये के अपग्रेड ऑफर दिए जाएंगे। Galaxy Z Fold 5 के 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 9,000 रुपये के अपग्रेड ऑफर और 7,000 रुपये के बैंक कैशबैक और 9 महीने की EMI के ऑप्शन के साथ खरीदने पर इसका प्राइस घटकर 1,38,999 रुपये हो जाएगा। 

Samsung Galaxy Z Fold 5 के 12 GB RAM + 256 GB के बेस वेरिएंट का प्राइस 1,54,999 रुपये है। इसके अलावा 512 GB और 1 TB का प्राइस क्रमशः 1,64,999 रुपये और 1,84,999 रुपये का है। इन्हें Cream, Icy Blue और Phantom Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Samsung Galaxy Z Flip 5 के 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 99,999 रुपये और 8 GB RAM + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट का 1.09,999 रुपये है। इनकी मैन्युफैक्चरिंग सैमसंग की उत्तर प्रदेश में नोएडा की फैक्टरी में की जा रही है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • Bad
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Well-optimised software
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Reliable cameras
  • Bad
  • Expensive
  • Still feels bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2176x1812 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  2. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  3. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  4. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  6. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  2. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  3. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  4. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  5. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  6. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  7. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  10. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.