Samsung Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5 की शुरू हुई बुकिंग, 5000 रुपये तक के बेनेफिट 

इन स्मार्टफोन्स के लिए रिजर्वेशन कंपनी की वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर कराया जा सकता है। इसके लिए 1,999 रुपये का भुगतान करना होगा

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जुलाई 2023 14:36 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर होगी
  • इसके लिए 1,999 रुपये का भुगतान करना होगा
  • कंपनी का Galaxy Unpacked इवेंट 26 जुलाई को होगा

कंपनी दो या अधिक प्रोडक्ट्स खरीदने वालों को पांच प्रतिशत के डिस्काउंट की भी पेशकश कर रही है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung इस महीने होने वाले अपने Galaxy Unpacked इवेंट में दो फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इनके लिए भारत में प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है। Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 दोनों में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है। 

इन स्मार्टफोन्स के लिए रिजर्वेशन कंपनी की वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर कराया जा सकता है। इसके लिए 1,999 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा सैमसंग के एक्सक्लूसिव स्टोर्स और प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर भी यह विकल्प मिलेगा। इनके प्री-ऑर्डर पर 5,000 रुपये बेनेफिट भी मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी दो या अधिक प्रोडक्ट्स खरीदने वालों को पांच प्रतिशत के डिस्काउंट की भी पेशकश कर रही है। कंपनी का Galaxy Unpacked इवेंट 26 जुलाई को दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल में होगा। इसकी कंपनी की वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। 

हाल ही में टिप्सटर SnoopyTech (@snoopytech) ने XDA Developers के जरिए सैमसंग के Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के कथित स्पेसिफिकेशंस लीक किए थे। इनमें Galaxy Z Fold 5 को तीन कलर्स और होल पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ देखा जा सकता है। इसका डिजाइन Galaxy Z Fold 4 के समान लग रहा है। इसके रियर में वर्टिकल तौर पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। 

डुअल सिम वाले Galaxy Z Fold 5 में 7.6 इंच फुल HD+ (1,812, 2,176 पिक्सल) Dynamic AMOLED इनर डिस्प्ले 120 Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। यह एंड्रॉयड 13 पर चल सकता है। इसकी बाहरी स्क्रीन 6.2 इंच Dynamic AMOLED डिस्प्ले (904 x 2,316 पिक्सल) और 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें 256 GB और 512 GB के स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। इसकी ट्रिपल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसकी 4,400 mAh की बैटरी हो सकती है। इसका आकार 67.1x 154.9x 13.4 mm और वजन लगभग 253 ग्राम होने की संभावना है। Galaxy Z Flip 5 में भी डुअल सिम के लिए सपोर्ट हो सकती है। इसका मेन डिस्प्ले 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,640 पिक्सल) और 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन का बाहरी डिस्प्ले 3.4 इंच ( 748 x 720 पिक्सल) के साथ हो सकती है। यह 256 GB और 512 GB के स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। 


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Design, Samsung, Battery, Market, Booking, Foldable, Launch, Display, Sensor, Price

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  2. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  3. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  4. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  6. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  2. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  3. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  4. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  5. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  6. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  7. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  10. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.