• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग ने पेश किया ऐसा मजबूत स्मार्टफोन जिसे मिली है आर्मी स्तर की रेटिंग

सैमसंग ने पेश किया ऐसा मजबूत स्मार्टफोन जिसे मिली है आर्मी स्तर की रेटिंग

सैमसंग ने पेश किया ऐसा मजबूत स्मार्टफोन जिसे मिली है आर्मी स्तर की रेटिंग
विज्ञापन
अमेरिका की सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर देखे जाने के बाद, सैमसंग ने अपन गैलेक्सी एक्सकवर 3 के अपग्रेडेड वेरिएंट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया। इस डिवाइस को कंपनी की जर्मनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी दे दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 4 अप्रैल में यूरोप में उपलब्ध होगा। इस डिवाइस की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसका रग्ड होना। यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस है। यह फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में 259 यूरो (करीब 18,200 रुपये) में उपलब्ध होगा।

सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 4 मिलिट्री ग्रेड  रेटिंग के साथ आता है। इसे यह रेटिंग मजबूती और  हर परिस्थिति में साथ निभाने के लिए दी गई है। यह फोन ज्यादा और कम तापमान, गिरने पर, वाइब्रेशन, आद्रर्ता और हर तरह के वातावरण में ठीक से काम कर सकता है। डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए यह फोन आईपी-68 रेटिंग के साथ आता है और कंपनी का कहना है कि पानी में एक मीटर की गहराई तक 30 मिनट तक रहने पर फोन को कोई नुकसान नहीं होगा। फोन में नीचे की तरफ तीन फिज़िकल बटन- होम, नेविगेशन और मल्टीटास्किंग के लिए दिए गए हैं। असाधारण परिस्थितियों में फोन को इस्तेमाल करने के लिए यह ग्लोव प्रिंट्स को सपोर्ट करता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 4 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की टचविज़ स्किन दी गई है। इस फोन में 4.99 इंच (720x1280 पिक्स्ल) का टीएफटी डिस्प्ले है। फोन में 64-बिट 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एक्सीनॉस 7570 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

कैमरे की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 4 में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में 2800 एमएएच की बैटरी है। इस फोन का वज़न 172 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.99 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7570
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »