Samsung Galaxy X Foldable स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारी आई सामने

सैमसंग दुनिया का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की अपनी महत्वाकांक्षा को आखिरकार पूरी करने की तैयारी में है। अब दक्षिण कोरियाई कंपनी के गैलेक्सी एक्स फोल्डेबल स्मार्टफोन को घरेलू बाज़ार में सर्टिफिकेट मिल गया है।

Samsung Galaxy X Foldable स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारी आई सामने
विज्ञापन
सैमसंग दुनिया का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की अपनी महत्वाकांक्षा को आखिरकार पूरी करने की तैयारी में है। अब दक्षिण कोरियाई कंपनी के गैलेक्सी एक्स फोल्डेबल स्मार्टफोन को घरेलू बाज़ार में सर्टिफिकेट मिल गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई सर्टिफिकेशन बॉडी ने गैलेक्सी एक्स (मॉडल नंबर SM-G888N0) को सर्टिफाई कर दिया है।।

LetsGoDigital की एक रिपोर्ट की जानकारी जीएसएमअरीना ने दी कि, कोरिया कम्युनिकेशंस कमीशन (केसीसी) की नेशनल रेडियो रिसर्च एजेंसी (एनआरआरए) ने सैमसंग के कथित फोल्डेबल स्मार्टफोन पर रेडियो कनेक्टिविटी के लिए अनुमति दे दी है। जैसा कि हमने बताया कि जिस स्मार्टफोन को दक्षिण कोरियाई नियामक ( यूएस एफसीसी के बराबर) ने पास किया है वह है, उसका मॉडल नंबर SM-G888N0 है। लेकिन इससे फाइनल डिवाइस के लुक और डिज़ाइन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बहरहाल, मॉडल नंबर के 'N0' हिस्से से पता चलता है कि यह एक कोरियाई मॉडल है।
 
samsung

सर्टिफिकेशन रिज़ल्ट पेज पर, मॉडल नंबर  SM-G888N0 को "Equipment of radio equipment for LTE mobile communication" के तौर पर मार्क किया गया है, जिसका मतलब है कि यह कोई भी डिवाइस हो सकता है, लेकिन इसी मॉडल नंबर वाले एक डिवाइस को इससे पहले एक स्मार्टफोन के तौर पर वाई-फाई अलायंस के तौर पर देखा गया था। हालांकि, अभी इन सभी चीजों के बारे में जानकारी बहुत कम है, इसलिए आने वाले हफ्तों में इसकी यूएस एफसीसी सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से ज़्यादा स्पष्ट जानकारी मिलने की उम्मीद है।

याद दिला दें कि, सैमसंग के मोबाइल प्रमुख डीजे कोह ने इससे पहले इसी महीने जानकारी दी थी कि दक्षिण कोरियाई कंपनी 2018 की शुरुआत तक अपनी गैलेक्सी नोट स्मार्टफोन सीरीज़ में एक फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करने की योजना बना रही है। इससे पहले स्मार्टफोन को गैलेक्सी एक्स का नाम दिया गया था,  हालांकि यह नाम आधिकारिक नहीं है। गैलेक्सी एक्स स्मार्टफोन, ऐप्पल के लेटेस्ट ऐप्पल आईफोन एक्स को चुनौती देगा जिसमें एक ऑल-स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »