Samsung Galaxy Unpacked इवेंट आज शाम 7.30 बजे होगा शुरू, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Galaxy Unpacked इवेंट को आज 11 अगस्त शाम 7.30 बजे आयोजित करेगी। इस इवेंट को Samsung.com और Facebook के माध्यम से लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 11 अगस्त 2021 10:55 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 3 की कीमत 1,49,990 रुपये हो सकती है
  • Samsung Galaxy Watch 4 सीरीज़ में शामिल होंगे दो वेरिएंट
  • Samsung Galaxy Buds 2 की कीमत लगभग 13,100 रुपये हो सकती है
Samsung Galaxy Unpacked इवेंट आज 11 अगस्त को शाम 7.30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कंपनी नेक्स्ट-जनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 3 और Samsung Galaxy Z Flip 3 को पेश करेगी। यह दो फोन पुराने जनरेशन के फोल्डेबल फोन के अपग्रेड्स होंगे और इनकी कीमत भी कम हो सकती है। फोल्डेबल फोन के अलावा, कंपनी Samsung Galaxy Buds 2 true wireless stereo (TWS) ईयरबड्स के साथ-साथ Samsung Galaxy Watch 4 मॉडल्स को भी पेश कर सकती है।
 

Samsung Galaxy Unpacked: How to watch livestream

दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Galaxy Unpacked इवेंट को आज 11 अगस्त शाम 7.30 बजे आयोजित करेगी। इस इवेंट को Samsung.com और Facebook के माध्यम से लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। यह इस साल कंपनी का दूसरा अनपैक्ड इवेंट होगा, पहला इवेंट जनवरी महीने में आयोजित किया गया था जहां कंपनी ने Galaxy S21 सीरीज़ स्मार्टफोन और Galaxy Buds Pro TWS को पेश किया था।
 

Samsung Galaxy Unpacked: What to expect

Samsung इस इवेंट के दौरान दो फोल्डेबल स्मार्टफोन, TWS ईयरबड्स और नई स्मार्टवॉच के दो मॉडल्स पेश कर सकती है। फोल्डेबल स्मार्टफोन में Samsung Galaxy Z Fold 3 और Samsung Galaxy Z Flip 3 शामिल हो सकते हैं। ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स भी इस इवेंट में पेश किए जा सकते हैं, जिसमें Samsung Galaxy Buds 2 शामिल हो सकता है। वहीं, स्मार्टवॉच मॉडल्स को लेकर कहा जा रहा है कि इनमें Samsung Galaxy Watch 4 और Samsung Galaxy Watch 4 Classic शामिल हो सकते हैं। हालांकि, यहां यह ध्यान देने वाली बात यह है कि सैमसंग ने फिलहाल केवल नेक्सट जनरेशन गैलेक्सी फोल्ड को ही टीज़ किया है।
 

Samsung Galaxy Z Fold 3, Samsung Galaxy Z Flip 3 price, specifications (expected)

Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 पिछले काफी समय से खबरों में बने हुए हैं, जिनसे जुड़ी कई जानकारियां ऑनलाइन सामने आ चुकी है। कथित रूप से Samsung Galaxy Z Fold 3 की कीमत लगभग 1,49,990 हो सकती है। दूसरी ओर Galaxy Z Flip 3 की रीटेल कीमत 80,000 रुपये से 90,000 रुपये तक हो सकती है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो दोनों ही मॉडल्स स्नैपड्ररैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं।

गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 3 फोन में 7.6 इंच डायनमिक एमोलेड प्राइमरी डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 6.2 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट शामिल होगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें तीन 12 मेगापिक्सल कैमरा मौजूद होंगे। फोन की बैटरी 4,400 एमएएच की हो सकती है।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 3 में 6.7 इंच डायनमिक एमोलेड फोल्डेब प्राइमरी डिस्प्ले के साथ हाई रिफ्रेश रेट मौजूद हो सकता है। फोन में बाहर की तरफ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें तीन 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मौजूद होंगे। वहीं, अंदर की तरह 10 मेगापिक्सल का सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 3,300 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 

Samsung Galaxy Buds 2 price, specifications (expected)

Samsung Galaxy Buds 2 की कीमत EUR 149.99 (लगभग 13,100 रुपये) हो सकती है और यह ग्रैफाइट, लैवेंडर, ऑलिव और व्हाइट कलर ऑप्शन में आ सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी बड्स 2 में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ दो माइक्रोफोन दिए जा सकते हैं। इनमें डायनमिक टू-वे स्पीकर भी फीचर किए जा सकते हैं। यह ट्रू वायरलसे फुल चार्ज पर 20 घंटे तक का प्लेबैक के साथ-साथ ANC ऑफ होने पर 29 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करते हैं। चार्जिंग केस के साथ ईयरबड्स को तीन बार फुल चार्ज किया जा सकता है। इनमें ब्लूटूथ वी5.2 सपोर्ट और एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, टच पैड, ईयर डिटेक्शन, जायरोस्कोप और मैग्नेटिक सेंसर शामिल हो सकते हैं।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Watch 4, Samsung Galaxy Watch 4 Classic price, specifications (expected)

Samsung Galaxy Watch 4 सीरीज़ Samsung और Google के One UI Watch ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगी और इसमें नया Exynos W920 प्रोसेसर भी मिलेगा। गैलेक्सी वॉच 4 के 44mm डायल मॉडल की कीमत EUR 309 (लगभग 27,300 रुपये) हो सकती है, जबकि 40mm डायल मॉडल की कीमत EUR 279 होगी। गैलेक्सी वॉच 4 क्लासिक के 42mm डायल मॉडल की कीमत EUR 379 (लगभग 33,500 रुपये) होगी, जबकि इसके 46mm डायल वेरिएंट की कीमत EUR 409 (लगभग 36,100 रुपये) होगी।

गैलेक्सी वॉच 4 में 1.19 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 40mm और 44mm डायल साइज़ वेरिएंट मिलेंगे। वहीं, गैलेक्सी वॉच 4 क्लासिक में 1.36 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 42mm और 46mm डायल साइज़ वेरिएंट मिलेंगे। वनीला गैलेक्सी वॉच 4 में 247 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जबकि गैलेक्सी वॉच 4 क्लासिक में 361 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो कि 7 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करेगी। इनमें 1.5 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज भी मिल सकती है। गैलेक्सी वॉच 4 और गैलेक्सी वॉच 4 क्लासिक  (5ATM) 50 मीटर तक वाटरफ्रूफ है और IP68 सर्टिफाइड है। कनेक्टिविटी विकल्प में ब्लूटूथ वी5, WLAN, NFC और 4G शामिल है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact
  • Good performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • Polycarbonate back
  • Average battery life
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2100

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Secure, noise isolating fit?
  • Decent active noise cancellation?
  • Good companion app on Android?
  • Detailed, natural sound?
  • Good battery life?
  • Bad
  • Needs a Samsung source device for best sound quality?
  • No iOS app at launch time?
  • Voice detect doesn?t always work
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, vibrant folding display
  • Intuitive software for multitasking
  • Top-tier performance
  • Great-sounding speakers
  • Water-resistant design
  • Bad
  • Average battery life
  • Cameras could do better in low light
  • Heavy, bulky when folded
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

2208x1768 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant folding display
  • Very good build quality, easily pocketable
  • Top-tier performance
  • Water-resistant design
  • Bad
  • Main screen washes out under sunlight
  • Cover screen could be more functional
  • Weak battery life, slow charging
  • Low-light video could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.