Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 की कीमतें लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक!

Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 की कथित तौर पर भारत में कीमत ऑनलाइन सामने आई है।

Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 की कीमतें लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक!

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 (बाएं), गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 के 11 अगस्त को लॉन्च होने की उम्मीद है।

ख़ास बातें
  • 11 अगस्त को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च हो सकते हैं दोनों फोन।
  • लीक हुई कीमतों से पता चलता है कि ये अपने पूर्व मॉडल्स से सस्ते होंगे।
  • Galaxy Z Flip 3 की कीमत 80,000 से 90,000 रुपये के बीच हो सकती है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 की कथित तौर पर भारत में कीमत ऑनलाइन सामने आई है। 11 अगस्त को Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान Samsung के दो फोल्डेबल स्मार्टफोन का अनावरण होने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोन की लीक हुई कीमतों से पता चलता है कि वे अपने पूर्व मॉडल्स की तुलना में सस्ते हो सकते हैं। जाहिर है, भारत में ग्राहक अब Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग भी कर सकते हैं, हालांकि Samsung ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Samsung Galaxy Z Fold 3, Samsung Galaxy Z Flip 3 price in India (expected)
टिपस्टर योगेश (@heyitsyogesh) के अनुसार, Samsung Galaxy Z Fold 3 की भारत में कीमत लगभग 1,35,000 रुपये हो सकती है जबकि इसका एमआरपी 1,49,990 हो सकता है। दूसरी ओर Galaxy Z Flip 3 की रीटेल कीमत 80,000 रुपये से 90,000 रुपये तक हो सकती है। यह जून की एक रिपोर्ट की पुष्टि करता है कि आगामी सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत उनके पूर्ववर्तियों की तुलना में कम हो सकती है। टिपस्टर ने 91Mobiles के सहयोग से स्मार्टफोन के कथित कीमत निर्धारण को साझा किया।

पहले लीक हुए Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 की यूरोपीय कीमतें क्रमशः 2,009 यूरो (लगभग 1,76,800 रुपये) और 1,029 यूरो (लगभग 90,500 रुपये) से शुरू होने की उम्मीद है। सैमसंग ने Galaxy Z Flip 5G को EUR 1,399 (लगभग 1,23,100 रुपये) में लॉन्च किया, जो बताता है कि आगामी क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन अपने पूर्ववर्ती की तुलना में काफी सस्ता हो सकता है। Samsung ने अभी तक अपने अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की कीमत का संकेत नहीं दिया है। 11 अगस्त को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Galaxy Unpacked event) में इनका अनावरण किए जाने की उम्मीद है।

एक अन्य टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए दावा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 की प्री-बुकिंग अब Samsung India के आउटलेट्स पर ऑफलाइन हो गई है। मगर इस पर सैमसंग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। एक तीसरे पक्ष के री-सैलर -सेल्युलर वर्ल्ड- ने भी आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »