Samsung अगले महीने Galaxy Unpacked इवेंट में पेश सकती है नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज

हाल ही में सैमसंग ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में आगामी Galaxy Z सीरीज सबसे थिन, लाइटवेट और सबसे एडवांस्ड होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जून 2025 16:29 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 शामिल हो सकते हैं
  • इसमें Galaxy Watch 8 और नए Galaxy Buds को भी पेश किया जा सकता है
  • यह इवेंट अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित हो सकता है

इसमें Galaxy Watch 8 को भी पेश किया जा सकता है

दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung का Galaxy Unpacked इवेंट अगले महीने हो सकता है। इसमें कंपनी की अगली फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की जा सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज में  Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा Galaxy Watch 8 और नए Galaxy Buds को भी पेश किया जा सकता है। 

टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि सैमसंग का अगला Galaxy Unpacked इवेंट 7 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले एक लीक में बताया गया था कि यह इवेंट अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित होगा। पिछले वर्ष कंपनी ने Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को 10 जुलाई को पेश किया था। इस वर्ष भी यह इवेंट जुलाई की शुरुआत में हो सकता है। इसमें Galaxy Z Flip 7 का Fan Edition (FE) वर्जन भी लाया जा सकता है। 

कंपनी के Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Watch 8 को भी पेश किया जा सकता है। इसमें Galaxy Watch 8, Galaxy Watch 8 Classic और Galaxy Watch Ultra का नया वर्जन शामिल हो सकता है। इस इवेंट में सैमसंग का ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन भी पेश हो सकता है। हाल ही में सैमसंग ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में आगामी Galaxy Z सीरीज सबसे थिन, लाइटवेट और सबसे एडवांस्ड होगी। इस पोस्ट में एक बुक-स्टाइल वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन का वीडियो दिया गया था। इससे यह Galaxy Z  Fold 7 होने का संकेत मिला था। कंपनी ने कहा था कि नई Galaxy Z सीरीज के साथ उसके डिजाइनर्स और इंजीनियर्स डिवाइसेज को अधिक स्लिम, लाइटवेट और ड्यूरेबल बनाने पर फोकस करते हैं। सैमसंग ने बताया है कि यह स्मार्टफोन Ultra लेवल का एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराएगा। Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। 

वायरलेस पावर कंसोर्शियम (WPC) की वेबसाइट पर भी Galaxy Z Fold 7 को देखा गया है। इसका मॉडल नंबर  SM-D617D है। इस लिस्टिंग से इसमें Qi 2.1 वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट का संकेत मिला है। यह बेसलाइन पावर प्रोफाइल (BPP) को सपोर्ट कर सकता है। कंपनी की Galaxy S25 सीरीज में भी Qi चार्जिंग और BPP के लिए सपोर्ट था।  
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Overall refinements
  • Offers a bunch of useful AI features
  • Excellent displays (main and cover)
  • IP48 protection
  • 7 years of Android software updates
  • Bad
  • Very expensive
  • Cameras could have been better
  • Still stuck at 25W charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.30 इंच

Cover Resolution

968x2376 पिक्सल

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1856x2160 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.