Samsung Galaxy S9+ अब कोरल ब्लू रंग में देखा गया, लीक हुई तस्वीर

कहा गया था कि एस9 में 11.55 डब्ल्यूएच वाली 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। पता चला था कि बैटरी 3.85 वोल्ट का सामान्य वोल्टेज और 4.4 वोल्ट का चार्जिंग वोल्टेज लेती है। लीक हुई जानकारी में टाइप-सी यूएसबी फ्लेक्स बोर्ड भी देखा जा चुका है। वहीं, एस9 को लेकर कयास हैं कि हैंडसेट में 13.48 डब्ल्यूएच वाली 3500 एमएएच की बैटरी होगी। इसके अलावा सामने आया था कि यह बैटरी 3.85 वोल्ट नॉमिनल वोल्टेज के साथ चलती है और 4.4 वोल्ट चार्ज वोल्ट के रूप में लेती है।

Samsung Galaxy S9+ अब कोरल ब्लू रंग में देखा गया, लीक हुई तस्वीर
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस का नया रंग वेरिएंट लीक हुआ
  • इससे पहले 4 रंग वेरिएंट के लीक होने की खबरें आई थीं
  • एमडब्ल्यूसी 2018 में एस9 के कोरल ब्लू रंग में आने की संभावना
विज्ञापन
Samsung Galaxy S9     और Galaxy S9+, दोनों स्मार्टफोन के चार रंग विकल्पों के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। इनमें से 1 रंग का वेरिएंट लीक हुआ है। बता दें कि 'लाइलैक पर्पल' रंग के बाद एक ट्वीट से पता चला है कि अब यह स्मार्टफोन कोरल ब्लू रंग में भी आएगा। इस रंग में गैलेक्सी एस9 प्लस को ही दिखाया गया है। इस महीने आयोजित होने जा रहे एमडब्ल्यूसी 2018 में इन दोनों फोन के लॉन्च होने की पूरी-पूरी संभावना है। जाने-माने टिप्सटर ने इवान ब्लास ने एस9 व एस9 प्लस के कोरल ब्लू रंग में आने की बात कही है। इवान ने ही इससे पहले चार रंग विकल्पों (लाइलैक पर्पल, मिडनाइट ब्लैक, टाइटैनियम ग्रे और कोरल ब्लू) का खुलासा किया था। उन्होंने गैलेक्सी एस9 प्लस की एक तस्वीर भी पोस्ट की थी।

इससे पहले गैलेक्सी एस9 प्लस को लेकर अपुष्ट जानकारी सामने आई थी कि फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा दोनों हैंडसेट में काले बेज़ल भी देखने को मिले थे। साथ ही बता दें कि स्लैशलीक्स की रिपोर्ट में एस9 और एस9 प्लस की बैटरी से जुड़ी जानकारी भी लीक हो चुकी है।

कहा गया था कि एस9 में 11.55 डब्ल्यूएच वाली 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। पता चला था कि बैटरी 3.85 वोल्ट का सामान्य वोल्टेज और 4.4 वोल्ट का चार्जिंग वोल्टेज लेती है। लीक हुई जानकारी में टाइप-सी यूएसबी फ्लेक्स बोर्ड भी देखा जा चुका है। वहीं, एस9 को लेकर कयास हैं कि हैंडसेट में 13.48 डब्ल्यूएच वाली 3500 एमएएच की बैटरी होगी। इसके अलावा सामने आया था कि यह बैटरी 3.85 वोल्ट नॉमिनल वोल्टेज के साथ चलती है और 4.4 वोल्ट चार्ज वोल्ट के रूप में लेती है। इसमें भी टाइप-सी यूएसबी चार्जिंग फ्लेक्स बोर्ड देखा गया है।

कुछ समय पहले टिप्सटर रोलैंड क्वांड्ट ने एक ट्वीट में गैलेक्सी एस9 के कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर को लेकर भी जानकारी लीक की थी। गैलेक्सी एस9 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल कैमरा सेटअप की जगह को छोड़ दें तो हैंडसेट दिखने में गैलेक्सी एस8 जैसा ही होगा। हां, यूज़र को अपग्रेड कैमरा, तेज़ प्रोसेसर, ज्यादा रैम जैसे फीचर अतिरिक्त तौर पर दिए जा सकते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality and compact design
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear camera
  • Vivid HDR display
  • कमियां
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • कमियां
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »