Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ को मिला एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट

Samsung के फ्लैगिशप स्मार्टफोन Galaxy S9 और Galaxy S9+ को लेटेस्ट एंड्रॉयड 9.0 पाई सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 16 नवंबर 2018 15:04 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट का साइज है 1.9 जीबी
  • जनवरी 2019 तक Samsung Galaxy S9 को मिल सकता है स्टेबल अपडेट
  • Samsung One UI पर आधारित है एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट

Samsung Galaxy S9, Galaxy S9+ को मिलने लगा One UI पर आधारित एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung के फ्लैगिशप स्मार्टफोन Galaxy S9 और Galaxy S9+ को लेटेस्ट एंड्रॉयड 9.0 पाई बीटा सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। एंड्रॉयड पाई बीटा नए वन यूआई अपडेट का हिस्सा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वन यूआई सैमसंग एक्सपीरियंस यूआई का ही अपग्रेड है। बता दें कि बीटा अपडेट को साउथ कोरिया और अमेरिका में जारी किया गया है। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर कई बदलाव के साथ आएगा। सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung One UI अपडेट के साथ आपके हैंडसेट में फ्री थीम अप्लाई हो जाएंगी जो केवल 14 दिनों की अवधि के साथ आएंगी।

Sammobile की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 दिनों बाद आपके Galaxy S9 या Galaxy S9+ स्मार्टफोन से थीम ऑटो-डिलीट हो जाएंगी। टिपस्टर आइस यूनिवर्स ने गुरुवार को ट्विटर पर साउथ कोरिया में गैलेक्सी एस9 को मिले Android 9.0 Pie आधारित वन यूआई अपडेट के चेंजलॉग से पर्दा उठाया है। चेंजलॉग का फाइल साइज तकरीबन 1.9  जीबी का है, नया अपडेट नवंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में बीटा अपडेट अभी केवल टी-मोबाइल, स्प्रिंट और अनलॉक Galaxy S9 और Galaxy S9+ यूजर के लिए जारी किया गया है।
Advertisement

रजिस्टर करने के लिए Samsung+ ऐप को खोलें और फिर होमपेज पर दिख रहे “One UI with Android 9.0 on Galaxy S9/S9+ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद बीटा अपडेट को Settings > Software update > Download updates manually पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। वन यूआई अपडेट रीडिजाइन इंटरफेस, रीडिजाइन नोटिफिकेशन (सीधा नोटिफिकेशन पैनल से कर पाएंगे रिप्लाई), नए यूनीकोड 11.0 इमोजी, अडेप्टिव थीम, डिवाइस केयर, पावर सेविंग फीचर और हमेशा ऑन रहने वाली डिस्प्ले के लिए नया क्लॉक स्टाइल, इंप्रूव Bixby सर्च, रीडिजाइन फोन ऐप और अन्य फीचर्स के साथ आएगा। याद करा दें कि Samsung ने कुछ समय पहले कंफर्म किया था कि Galaxy S9 के लिए एंड्रॉयड पाई आधारित वन यूआई का स्टेबल अपडेट जनवरी 2019 तक जारी किया जाएगा। यूरोप और एशिया समेत अन्य देशों में भी ओपन बीटा अपडेट जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality and compact design
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear camera
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.