सैमसंग गैलेक्सी एस8 एमडब्ल्यूसी 2017 में नहीं होगा लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एस8 एमडब्ल्यूसी 2017 में नहीं होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • सैमसंग मोबाइल के प्रमुख कोह डॉन्ग जिन ने यह जानकारी दी
  • गैलेक्सी एस सीरीज़ के हैंडसेट एमडब्ल्यूसी में पेश किए जाते रहे हैं
  • इस साल एमडब्ल्यूसी का आगाज़ 27 फरवरी से होगा
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी कंपनी सैमसंग इलेट्रॉनिक्स ने सोमवार को जानकारी दी कि गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में नहीं लॉन्च होगा। अब इस हैंडसेट को बाद में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

सैमसंग मोबाइल के प्रमुख कोह डॉन्ग जिन ने कहा कि फोन को बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में नहीं लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले गैलेक्सी एस सीरीज़ के हैंडसेट एमडब्ल्यूसी में पेश किए जाते रहे हैं। इस साल एमडब्ल्यूसी का आगाज़ 27 फरवरी से होगा।

सैमसंग मोबाइल के प्रमुख ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि फोन को कब लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि गैलेक्सी नोट 7 के बाद यह  सैमसंग का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। गैलेक्सी नोट 7 फोन जब लॉन्च हुआ तो इसे खूब सराहना मिली। लेकिन अचानक ही चार्जिंग के दौरान फोन ब्लास्ट होने की खबरें आने लगीं। और धीरे-धीरे इसने संक्रामक रोग का रूप ले लिया। स्थिति इस कदर बिगड़ गई कि कंपनी ने आखिर में इस फोन को बनाना ही बंद कर दिया। और जो फोन बिक चुके थे उन्हें वापस मंगा लिया।

बता दें कि सैमसंग ने गैलेक्सी एस7 को एमडब्ल्यूसी के दौरान पेश किया था। इसकी बिक्री मार्च महीने में शुरू हुई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Galaxy S8, Samsung Galaxy S8, MWC, MWC 2017, Mobiles, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »