सैमसंग गैलेक्सी एस8 में होगा 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 नवंबर 2016 10:41 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 में फीमेल वॉयस असिस्टेंट केस्तरा हो सकता है
  • इस फोन में 6 जीबी रैम हो सकता है
  • गैलेक्सी एस8 को 26 फरवरी को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
गैलेक्सी नोट 7 के बंद होने के बाद सैमसंग के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 को लेकर बहुत उम्मीदें हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस8 को लेकर ख़बरें आनी शुरू हो गई हैं। और नए लीक से इसकी मेमोरी और वॉयस असिस्टेंट फ़ीचर के बारे में पता चला है।

गैलेक्सी एस8 में पहले ही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित वॉयस असिस्टेंट फ़ीचर आने की ख़बरें हैं। इस असिस्टेंट में एक मेल और फीमेल वॉयस को क्रमशः बिक्स्बी और केस्तरा नाम दिए जाने के भी दावे किए गए हैं। ईयू को एक पेटेंट ऐप्लिकेशन में दिए गए विवरण में बिक्स्बी और केस्तरा को साफतौर पर एक ''वॉयस रिकगनाइज़ कर मोबाइल को हैंड फ्री इस्तेमाल के लिए दिया गया कंप्यूटर सॉफ्टवेयर'' और ''वॉयस कमांड के लिए इस्तेमाल होने वाला कंप्यूटर सॉफ्टवेयर'' बताया गया है। इन दोनों असिस्टेंट के अगले साल फरवरी में लॉन्च होने वाले गैलेक्सी एस8 में पहली बार दिए जाने की उम्मीद है।

इसके अलावा, टेकटास्टिक की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 6 जीबी रैम दिया जा सकता है। इसके पिछले फोन सैमसंग गैलेक्सी एस7 में 4 जीबी रैम दिया गया था। गैलेक्सी एस8 के एक 256 जीबी वेरिएंट भी लॉन्च होने की ख़बरें हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह इस स्मार्टफोन का एक ही वेरिएंट होगा या बाजार में दूसरे स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। अगर सैमसंग अपनी परंपरा को कायम रखती है तो एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए सैमसंग अपने गैलेक्सी एस8 में एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दे सकती है। बता दें कि पिछले स्मार्टफोन को 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था।

इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी एस8 में एक प्रेसर सेंसिटिव डिस्प्ले, एक ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, बेहतर कैमरा हो सकता है। इसके अलावा फोन को 5.7 इंच और 6.2 इंच डिस्प्ले साइज़ में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में एक बेज़ेल रहित 4के (2160x3840 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। स्क्रीन की डेनसिटी 6.2 इंच होगी। गैलेक्सी एस8 में कंपनी का एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होने की उम्मीद है। अभी तक आई ख़बरों में दावा किया गया है कि गैलेक्सी एस8 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बार्सिलोना में 26 फरवरी को एमडब्ल्यूसी इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.