Samsung Galaxy S8+ का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज

सैमसंग गैलेक्सी एस8+ (रिव्यू) के ज़्यादा रैम और इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट अब सिर्फ चीन और दक्षिण कोरिया के लिए एक्सक्लूसिव नहीं है। सैमसंग इंडिया ने गुरुवार को ऐलान किया कि Samsung Galaxy S8+ का 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट 9 जून से भारत में उपलब्ध होगा। नए Samsung Galaxy S8+ वेरिएंट की कीमत 74,990 रुपये है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जून 2017 14:18 IST
ख़ास बातें
  • ओरिजिनल सैमसंग गैलेक्सी एस8+ में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज है
  • ओरिजिनल वेरिएंट की कीमत 64,900 रुपये है
  • नए वेरिएंट को 10,090 रुपये की ज़्यादा कीमत पर लॉन्च किया गया है
सैमसंग गैलेक्सी एस8+ (रिव्यू) के ज़्यादा रैम और इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट अब सिर्फ चीन और दक्षिण कोरिया के लिए एक्सक्लूसिव नहीं है। सैमसंग इंडिया ने गुरुवार को ऐलान किया कि Samsung Galaxy S8+ का 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट 9 जून से भारत में उपलब्ध होगा। नए Samsung Galaxy S8+ वेरिएंट की कीमत 74,900 रुपये है।

सैमसंग ने आगे बताया कि ज़्यादा रैम और स्टोरेज वाले Samsung Galaxy S8+ के लिए सैमसंग शॉप और फ्लिपकार्ट पर 2 जून, शुक्रवार से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे। कंपनी का कहना है कि लॉन्च ऑफर के तहत, ग्राहकों को स्मार्टफोन के साथ एक मुफ्त वायरलेस चार्जर (कीमत 4,499 रुपये) मिलेगा। नया वेरिएंट सिर्फ मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

याद दिला दें कि सैमसंग ने भारत में अप्रैल में अपने गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इनमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई थी। सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कीमत भारत में 57,900 रुपये है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस8+ को 64,900 रुपये बेचा जा रहा है। लेकिन नए वेरिएंट की कीमत 10,090 रुपये ज़्यादा है। इसके अलावा नया वेरिएंट कोरल ब्लू और मैपल गोल्ड कलर में भी उपलब्ध नहीं होगा।

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+  के एक्सीनॉस 8895 चिपसेट वाले मॉडल को लॉन्च किया गया है। याद रहे कि ग्लोबल मार्केट वाले वेरिएंट लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आने वाले इन दोनों ही हैंडसेट में आप 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर सकेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ में क्रमशः 3000 एमएएच और 3500 एमएएच की बैटरी है। ये फोन नए गियर 360 के साथ चलेंगे जिसे इस इवेंट में पेश किया गया। गैलेक्सी एस8 का डाइमेंशन 148.9x68.1x8 मिलीमीटर और वज़न 155 ग्राम है। गैलेक्सी एस8+ का डाइमेंशन 159.5x73.4x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 173 ग्राम।
Advertisement

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (2.4 गीगाहर्ट्ज़, 5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.