Samsung Galaxy S8 नए अवतार में भारत आया, जानें खासियत

सैमसंग इंडिया ने सोमवार को बीते साल के अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 को नए रंग में उपलब्ध कराया है। हम बात कर रहे हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 के बर्गंडी रेड वेरिएंट की।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2018 18:31 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एस8 के इस वेरिएंट की कीमत 49,990 रुपये होगी
  • बर्गंडी रेड वेरिएंट 13 अप्रैल से उपलब्ध होगा
  • गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस भी मार्केट में हैं उपलब्ध
सैमसंग इंडिया ने सोमवार को बीते साल के अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 को नए रंग में उपलब्ध कराया है। हम बात कर रहे हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 के बर्गंडी रेड वेरिएंट की। याद रहे कि दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अप्रैल 2017 में गैलेक्सी एस8 सीरीज़ को लॉन्च किया था। शुरुआत में इस हैंडसेट के मैपल गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद 2017 जुलाई में Galaxy S8 के ऑर्चिड ग्रे मॉडल को उपलब्ध कराया गया।

Galaxy S8 के बर्गंडी रेड वेरिएंट को लॉन्च करने से कुछ महीने पहले ही Samsung ने Galaxy S9 और Galaxy S9+ को मार्केट में उतारा था। कंपनी का कहना है कि गैलेक्सी एस8 आज की तारीख में भी बेहद ही लोकप्रिय है। कंपनी का मानना है कि यह वेरिएंट यूज़र के निजी स्टाइल को दर्शाएगा।

इससे पहले Samsung Galaxy S8 और गैलेक्सी एस8+ की कीमतें कम हुई थीं। गैलेक्सी एस8 का 64 जीबी वेरिएंट 49,990 रुपये में मिलता है। यही कीमत बर्गंडी रेड एडिशन की भी होगी। वहीं, Galaxy S8+ के 64 जीबी वेरिएंट की नई कीमत 53,990 रुपये है। गैलेक्सी एस8+ का 128 जीबी वेरिएंट 64,900 रुपये में मिलेगा। दूसरी तरफ, सैमसंग अपने रिटेल स्टोर में पेटीएम से भुगतान करने वाले यूज़र को 10,000 रुपये अतिरिक्त कैशबैक भी दे रही है। ज्ञात हो कि बर्गंडी रेड वेरिएंट 13 अप्रैल से उपलब्ध होगा।
 

गैलेक्सी एस8 स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आसपेक्ट अनुपात 18:9 है। स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।
Advertisement

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्सीनॉस 8895 चिपसेट के साथ आता है। हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आने वाले इस हैंडसेट में आप 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर सकेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस8 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

गैलेक्सी एस8 में 3000 एमएएच की बैटरी है। गैलेक्सी एस8 का डाइमेंशन 148.9x68.1x8 मिलीमीटर और वज़न 155 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.