• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8, गैलेक्सी एस8+ की नई लीक तस्वीर से डिज़ाइन का हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी एस8, गैलेक्सी एस8+ की नई लीक तस्वीर से डिज़ाइन का हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी एस8, गैलेक्सी एस8+ की नई लीक तस्वीर से डिज़ाइन का हुआ खुलासा
विज्ञापन
सैमसंग के गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 इवेंट में बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं। लेकिन गैलेक्सी एस8 से जुड़ी लीक की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में, गैलेक्सी एस8 की नई लीक तस्वीरों में हमें हैंडसेट की डिज़ाइन के साथ-साथ दूसरे फ़ीचर का भी पता चला। इस हैंडसेट और इसके अनुमानित बड़े वेरिएंट गैलेक्सी एस8+ की अब एक तुलनात्मक तस्वीर लीक हुई है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 की नई लीक तस्वीरों में इनकी तुलना की गई है। इस तस्वीर को स्लैशलीक्स पर एक यूज़र ने पोस्ट किया। इसमें गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ के ब्लैक कलर वेरिएंट को देखा जा सकता है। पिछली लीक के के अनुसार, आने वाले सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 1440x2960 पिक्सल स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन है जो 18:9 के रेशियो में होगा। सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच स्क्रीन जबकि गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच स्क्रीन दिया जा सकता है। हाल ही में, यूएसपीटीओ पर देखे गए एक ट्रेडमार्क के खुलासे से पता चला था कि सैमसंग अपने नए स्क्रीन को 'इनफिनिटी डिस्प्ले' नाम दे सकती है। 'इनफिनिटी डिस्प्ले' में सैमसंग का फुलविज़न डिस्प्ले टेक्नोलॉजी होगी जिसे सबसे पहले एलजी ने अपने नए एलजी जी6 में दिया। गैलेक्सी एस8 की लीक तस्वीरों में हैंडसेट पर सबसे लंबे और पतले डिस्प्ले होने का दावा किया गया था।

नई  लीक तस्वीर में ऊपर की तरफ दो सिम कार्ड या एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिख रहा है। जबकि नीचे की तरफ पैनल पर एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल और 3.5 एमएम ऑडियो जैक देखा जा सकता है। नई लीक तस्वीरों में एक आइरिस स्कैनर भी दिख रहा है। और ऐसा लगता है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ दोनों ही बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के साथ आएंगे।

एक ताजा लीक में दावा किया गया था कि सैमसंग ने गैलेक्सी एस8 सीरीज़ के स्मार्टफोन की रिलीज़ की तारीख़  एक हफ्ते आगे बढ़ाकर 28 अप्रैल कर दी है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 को कंपनी 29 मार्च को होने वाले सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 इवेंट में लॉन्च करेगी। यह इवेंट न्यूयॉर्क में भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजो शुरू होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »