सैमसंग गैलेक्सी एस8, गैलक्सी एस8+ की नई तस्वीरें लीक, 28 अप्रैल को आ सकता है बाजार में

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 मार्च 2017 14:17 IST
सैमसंग के बहु-प्रतीक्षित गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की नई तस्वीरें आधिकारिक लॉन्च इवेंट से पहले लीक हुई हैं। कंपनी इसी महीने गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 इवेंट में इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पेश करेगी। अब, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया कि सैमसंग ने गैलेक्सी एस8 की उपलब्धता की तारीख बढ़ाकर 28 अप्रैल कर दी है। इससे पहले कंपनी द्वारा इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बिक्री 21 अप्रैल से शुरू होने की ख़बरें आईं थीं। अब, कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सीनॉस प्रोसेसर की डुअल कैमरा क्षमता की जानकारी दी है। इसके साथ ही गैलेक्सी एस8 वेरिएंट में इस प्रोसेसर के होने का खुलासा भी किया है।

सैमसंग अपने नए प्रीमियम ऐप्लिकेशन प्रोसेसर एक्सीनॉस 9 सीरीज़ 8895 की डुअल कैमरा क्षमता का खुलासा कर रही है। एक ट्वीट में, कंपनी एक्सीनॉस 8895 की डुअल आईएसपी (इमेज सिग्नल प्रोसेसिंग) को प्रमोट कर रही है। इस तस्वीर से बहुत ज्यादा तो कुछ पता नहीं चलता लेकिन यह पुष्टि जरूर होती है कि आने वाले गैलेक्सी स्मार्टफोन में एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप होगा।
Advertisement

नई लीक तस्वीरों को इंटरनेट पर एक अज्ञात केस निर्माता ने पोस्ट किया है और इनसे भी पिछली रिपोर्ट जैसी जानकारी ही सामने आई है। गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ एक ऐसे कवर में आ सकते हैं जिससे यूनिट की पहचान छिपी रहे। और इन कथित स्मार्टफोन को केस बनाने वाली कंपनी को दी गईं। इससे पहले लीक हुई जानकारी के अनुसार, गैलेक्सी एस8 और गैलेकसी एस8+ में एज-टू-एज डिस्प्ले हो सकता है जिसे इनफिनिटी डिस्प्ले नाम दिए जाने की उम्मीद है। इसमें रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।

लेकिन, इस नई तस्वीर में सैमसंग के नए एआई फ़ीचर, बिक्स्बी के लिए अलग बटन नहीं दिख रहा है। हालांकि, डिस्प्ले के ऊपर एक आइरिस स्कैनर को देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को सबसे पहले स्लैशलीक्स ने देखा।
Advertisement

एक दूसरी लीक तस्वीर में, गैलेक्सी एस8 का कथित व्हाइट कलर वेरिएंट और ऑन-स्क्रीन नेविगेशन बटन देखे जा सकते हैं। नई तस्वीर को टेकटास्टिक ने पोस्ट किया।
Advertisement

एक दक्षिण कोरियाई रिपोर्ट में दावा किया गया कि सैमसंग के कथित गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन को हाल ही में आयोजित हुए एमडब्ल्यूसी 2017 में कंपनी के विभिन्न पार्टनर को दिखाया गया। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया कि हैंडसेट को बेहद लोकप्रियता मिल सकती है। हालांकि, अभी इस डिवाइस के स्पेसिफिककेशन और फ़ीचर का खुलासा नहीं किया गया है।

इसके अलावा, वेंचर बीट के इवान ब्लास ने एक नई रिपोर्ट में दावा किया कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की रिलीज़ की तारीख को एक हफ्ता आगे बढ़ाकर 28 अप्रैल कर दिया है। ब्लास ने कंपनी के इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति का हवाला दिया। इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8+ की बिक्री दुनियाभर में 21 अप्रैल से शुरू होगी। हालांकि, अभी नई तारीख़ के आने की भी उम्मीद है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन को कंपनी के गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 इवेंट में 29 मार्च को न्यू यॉर्क में लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे होगी।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  2. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  2. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  3. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  4. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  5. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  7. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  8. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.