Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ के टॉप फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मार्च 2017 17:14 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को लॉन्च कर दिया गया है
  • इन फोन में डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा में सुधार करने की कोशिश की गई है
  • बिक्सबी और फेसियल रिकॉगनिशन जैसी नई तकनीक भी आई है
Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ को लॉन्च कर दिया गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग को इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन से बहुत उम्मीदें हैं, खासकर गैलेक्सी नोट 7 की निराशा के बाद। कंपनी ने इन फोन में डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा में सुधार करने की कोशिश तो की है, साथ में बिक्सबी जैसे नए फ़ीचर भी पेश किए हैं।

आइए जानते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ में क्या-कुछ है खास...
Advertisement

डिस्प्ले
Samsung Galaxy S8 में 5.8 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं, Samsung Galaxy S8+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। कंपनी ने इन्हें इनफिनिटी डिस्प्ले का नाम दिया है। डिस्प्ले का आसपेक्ट अनुपात 18:9 है। हमें एलजी जी6 में भी इसी अनुपात वाला डिस्प्ले देखने को मिला था। दावा किया गया है कि डिस्प्ले की मदद से यूज़र का मीडिया इंटरटेनमेंट का मज़ा पहले की तुलना में दोगुना हो जाएगा।
Advertisement
 

फोटोग्राफी के लिए एडवांस कैमरे
कंपनी ने बताया है कि Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ एडवांस कैमरे से लैस हैं। ये मल्टी-फ्रेम इमेज प्रोसेसिंग वाली तकनीक के साथ आएंगे। इस तकनीक की मदद से कैमरा सिर्फ एक तस्वीर लेने की जगह एक साथ कई तस्वीरें लेता है और सबसे अच्छे इमेज को चुनकर आपके सामने रख देता है। इस इमेज प्रोसेसिंग तकनीक से यह भी सुनिश्चित होता है कि हर परिस्थिति में तस्वीर साफ और विविध नज़र आएं।
Advertisement
 

हैंडसेट में डुअल पिक्सल सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं। इनके अपर्चर एफ/1.7 हैं। ये कम रोशनी वाली परिस्थितियों में भी अच्छी तस्वीरें लेंगे। सेल्फी के लिए एफ/1.7 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरे इनहांस्ड ऑटोफोकस फ़ीचर और फेसियल रिकॉग्निशन तकनीक वाले हैं।


Advertisement
प्रोसेसर
सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन हैं। दावा किया गया है कि इन फोन में ऐप ज़्यादा तेजी से लॉन्च होंगे। बैटरी लाइफ बेहतर होगी और खपत 20 फीसदी कम होगी। ऐसा 10एनएम प्रोसेसर के ज़रिए संभव हो सका है। अफसोस यह है कि भारत में संभवतः एक्सीनॉस प्रोसेसर वाला हैंडसेट लाया जाए।
Advertisement

बिक्सबी
सैमसंग का नया इंटेलिजेंट इंटरफेस है बिक्सबी। बताया गया है कि इसकी मदद से यूज़र का गैलेक्सी एस8 को इस्तेमाल करने का अंदाज पूरी तरह से बदल जाएगा। यह इंटरफेस यूज़र की आदतों को पढ़ता है और आकलन करके ज़रूरी जानकारी उपलब्ध कराता है। इसे एक्टिवेट करने के दो तरीके हैं-फोन मे दिए गए एक हार्डवेयर बटन को दबाकर या बिक्सबी बोलकर।
 

इस वॉयस फ़ीचर की मदद से यूज़र एक साथ कई ऐप को कंट्रोल कर सकेंगे। बिक्सबी आपको सभी सेटिंग्स और फ़ीचर को नियंत्रित करने की सुविधा देगा।

इसका विज़न इंटरफेस जान लेता है कि यूज़र किस चीज़ को तलाश रहा है। और उसके आधार पर ऑनलाइन शॉपिंग, विदेशी भाषाओं के अनुवाद जैसे काम में मदद करता है। बिक्सबी यूज़र को इंटेलिजेंट रिमाइंडर फ़ीचर के ज़रिए महत्वपूर्ण इवेंट की याद दिलाता रहेगा। बिक्सबी के सभी फ़ीचर को होम स्क्रीन के ज़रिए एक्सेस करना संभव होगा।

आपका फोन और सुरक्षित
Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8 + पहले की तुलना में और ज़्यादा मज़बूत सिक्योरिटी फ़ीचर से लैस हैं। इसमें सैमसंग के नॉक्स सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म के साथ नए बायोमैट्रिक तकनीक का अहम योगदान है। Galaxy S8 का आइरिस स्कैनर पहले की तुलना में ज़्यादा तेज़ और सटीक है। इसके अलावा आपको फिंगरप्रिंट स्कैनिंग के साथ चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक भी मिलेगी। इसके अलावा आपको सिक्योर फोल्डर जैसा विकल्प भी मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.