Samsung Galaxy S26 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,255 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 7,450 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जून 2026 20:22 IST
ख़ास बातें
  • BIS पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-S741B/DS के साथ लिस्टिंग हुई है
  • Samsung Galaxy S26 FE में फ्लैट फ्रेम दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन को फास्ट वायरलेस चार्जिंग स्पीड का Qi2 सर्टिफिकेशन मिला है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy S25 FE की जगह ले सकता है। 

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के डेटाबेस पर Samsung Galaxy S26 FE की मॉडल नंबर - SM-S741B/DS के साथ लिस्टिंग हुई है। इससे भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इससे पहले यह स्मार्टफोन WPC के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - SM-S741 के साथ दिखा था। 

इसके अलावा बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर Samsung Galaxy S26 FE की मॉडल नंबर - SM-S741U के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में टेन-कोर Exynos 2500 चिपसेट हो सकता है। Geekbench पर इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,255 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 7,450 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। Samsung Galaxy S26 FE में 5.0 W की अधिकतम लोड पावर के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में पिछले वर्जन के समान फास्ट वायरलेस चार्जिंग स्पीड के लिए Qi2 सर्टिफिकेशन भी है। इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च की गई Samsung Galaxy S26 के स्टैंडर्ड मॉडल के समान यह दिख रहा है। 

Samsung Galaxy S26 FE में फ्लैट फ्रेम, राउंडेड कॉर्नर्स और वर्टिकल तौर पर लगी हुई रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें कुछ उठा हुआ कैमरा आइलैंड है, जो Samsung Galaxy S26 सीरीज के डिजाइन से अलग है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इस वर्ष फरवरी में Samsung Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में तीन मॉडल - Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। भारत में पिछले वर्ष सितंबर में Samsung Galaxy S25 FE को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।  इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.