Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ की भारत में कीमत 80,999 रुपये से शुरू, प्री-बुकिंग ओपन

Samsung Galaxy S25 को भारत में 80,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जिसमें बेस 12GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन आता है।

Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ की भारत में कीमत 80,999 रुपये से शुरू, प्री-बुकिंग ओपन

Photo Credit: Samsung

ख़ास बातें
  • amsung Galaxy S25 सीरीज को बुधवार को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया
  • सीरीज Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC पर काम करती है
  • इसे Android 15-बेस्ड लेटेस्ट One UI 7 के साथ शिप किया जाएगा
विज्ञापन
Samsung Galaxy S25 सीरीज को बुधवार को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया गया। फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप में तीन मॉडल्स - Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra शामिल हैं। सीरीज Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC पर काम करती है, जिसे खास Galaxy डिवाइसेज के लिए ट्यून किया गया है। Samsung Galaxy S25 सीरीज को Android 15-बेस्ड लेटेस्ट One UI 7 के साथ शिप किया जाएगा। इस साल के लाइनअप में Now Brief और Audio Eraser के साथ Night Video जैसे कई अन्य AI फीचर्स को भी शामिल किया गया है। Samsung ने Galaxy S25 और Galaxy S25+ की कीमतों की घोषणा भी कर दी है।
 

Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ price in India

Samsung Galaxy S25 को भारत में 80,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जिसमें बेस 12GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन आता है। यह 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट्स में भी उपलब्ध होगा। कीमतों का खुलासा होना अभी बाकी है। इसकी प्री-बुकिंग चालू है।

वहीं, Samsung Galaxy S25+ के बेस 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है। फोन 12GB + 512GB वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत का खुलासा होना बाकी है। इसकी प्री-बुकिंग भी ओपन है।
 

Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ specifications

Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25+ में सबसे बड़े अंतर डिस्प्ले और बैटरी क्षमता में होते हैं। दोनों स्मार्टफोन Android 15-बेस्ड One UI 7 पर चलते हैं। Samsung का कहना है कि इन दोनों हैंडसेट्स को सात साल के ओएस और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। Galaxy S25 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.2-इंच FHD+ (1,080×2,340 पिक्सल) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। यह पैनल 2,600 nits के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। वहीं, Galaxy S25+ में समान डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स के साथ 6.7-इंच (1,440x3,120 पिक्सल) साइज की स्क्रीन मिलती है। दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स में Galaxy डिवाइस के लिए ट्यून्ड Snapdragon 8 Elite SoC मिलता है, जिसे LPDDR5x रैम और UFS 3.2 टाइप स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा डिपार्टमेंट में भी पिछली जनरेशन की तुलना में कुछ बदलाव हैं। Galaxy S25 और Galaxy S25+ दोनों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 2x इन-सेंसर जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ एक 10-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा शामिल है। आगे की तरफ भी दोनों हैंडसेट में 12-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Samsung Galaxy S25 में 4,000mAh की बैटरी मिलती है, जो पिछले साल के मॉडल के समान 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, Galaxy S25+ में 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,900mAh की बड़ी बैटरी है। दोनों फोन फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 (15W) और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के लिए वायरलेस पावरशेयर को सपोर्ट करते हैं। दोनों फोन में 4G, 5G, Wi-Fi 6E, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे बेसिक कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि नए Galaxy डिवाइसेज में पानी से बचाव के लिए IP68 रेटेड बिल्ड मिलता है। बेस मॉडल की मोटाई 7.3mm और वजन 162 ग्राम है, जबकि प्लस मॉडल की मोटाई 8.6 mm और वजन 190 ग्राम है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact and excellent aesthetics
  • Top-notch display
  • AI features loaded
  • One UI 7 brings nice updates
  • Decent cameras
  • कमियां
  • 25W fast-charging limit
  • Expensive (base price)
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build and aesthetics
  • Excellent performance
  • Fantastic cameras
  • One UI 7 and extended software support
  • Powerful speakers
  • कमियां
  • Expensive (base price)
  • Not a huge upgrade over S24+
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 13.3 इंच डिस्प्ले, 32GB रैम के साथ HP का नया लैपटॉप लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
  3. Motorola Edge 2026 हुआ लॉन्च 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Moto G37 Power vs Realme C83 5G vs Oppo K14x 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  6. Sony Bravia 7II 4K TV डॉल्बी विजन और Cognitive Processor XR के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Acer TravelMate P6 14 AI, P2 Spin 14, TravelMate X2 15 और X2 14 लैपटॉप लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  8. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत
  10. 5000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकता है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  2. 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी से लैस Honor X7e हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
  3. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत
  5. Acer TravelMate P6 14 AI, P2 Spin 14, TravelMate X2 15 और X2 14 लैपटॉप लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  6. 13.3 इंच डिस्प्ले, 32GB रैम के साथ HP का नया लैपटॉप लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 5000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन
  8. Asus ने लॉन्च किए Zenbook 14, Vivobook S14, S16, Vivobook S14 Flip और S16 Flip लैपटॉप, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. Sony Bravia 7II 4K TV डॉल्बी विजन और Cognitive Processor XR के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Motorola Edge 2026 हुआ लॉन्च 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »