Samsung Galaxy S24 सीरीज में मिल सकता है टाइटेनियम चेसिस और EV बैटरी टेक्नोलॉजी 

Galaxy S23 सहित कंपनी के पिछले स्मार्टफोन्स में एल्यूमीनियम चेसिस था। Apple भी नए आईफोन्स में टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल कर सकती है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 जुलाई 2023 15:52 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के पिछले स्मार्टफोन्स में एल्यूमीनियम चेसिस था
  • Galaxy S24 Ultra में EV बैटरी टेक्नोलॉजी हो सकती है
  • इसमें क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिल सकता है

पिछले सप्ताह कंपनी ने Galaxy Z Fold 5 and Galazy Z Flip 5 को लॉन्च किया था

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी Samsung की Galaxy S24 को अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल होने की संभावना है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में कंपनी एल्यूमीनियम के बजाय नए मजबूत फ्रेम का इस्तेमाल कर सकती है। 

टिप्सटर Ice Universe ने एक क्रिप्टिक ट्वीट में बताया है कि Galaxy S24 सीरीज में सैमसंग टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल करेगी। Galaxy S23 सहित कंपनी के पिछले स्मार्टफोन्स में एल्यूमीनियम चेसिस था। Apple भी नए आईफोन्स में टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल कर सकती है। iPhone 15 और iPhone 15 Pro Max में टाइटेनियम फ्रेम होने की संभावना है। एक अन्य ट्वीट में इस टिप्स्टर ने कहा है कि Galaxy S24+ में 6.65 इंच की स्क्रीन हो सकती है। कंपनी ने Galaxy S23+ में 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया था। 

Samsung Galaxy S24 Ultra में बैटरी के बेहतर प्रदर्शन के लिए EV बैटरी टेक्नोलॉजी हो सकती है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6.0 पर चल सकता है। इसमें क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC और 200 मेगापिक्सल का सेंसर होने की संभावना है। कंपनी ने इस वर्ष फरवरी में Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra को लॉन्च किया था।। इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है। 

पिछले सप्ताह कंपनी ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 5 and Galazy Z Flip 5 को लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। कंपनी के इन सबसे महंगे स्मार्टफोन्स को अगले महीने देश में लॉन्च किया जाएगा। इनके लिए प्री-बुकिंग 27 जुलाई से शुरू हो गई है। सैमसंग के प्रेसिडेंट और CEO (साउथवेस्ट एशिया), J B Park ने बताया था कि इन दोनों स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की उत्तर प्रदेश में नोएडा की फैक्टरी में होगी। मार्केट रिसर्च फर्म Techarc के अनुमान के अनुसार, इस वर्ष स्मार्टफोन्स के कुल रेवेन्यू में फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी 1.8 प्रतिशत से अधिक होगी। देश में इस वर्ष 6.35 लाख से अधिक फोल्डेबल स्मार्टफोन की बिक्री हो सकती है। सैमसंग ने पिछले वर्ष दिसंबर से देश में Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। कंपनी के Galaxy Z Fold 5 के 256 GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 1,54,999 रुपये, 512 GB वेरिएंट का 1,64,999 रुपये और 1 TB स्टोरेज का 1,84,999 रुपये रखा गया है। 
Advertisement



Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design that?s hard to beat
  • Long-term software update commitment
  • Good performance, effective heat management
  • All-day battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Only minor design changes
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3,900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Bright and accurate display
  • Good gaming performance
  • Excellent cameras, quality video recording
  • Solid battery life
  • Bad
  • Expensive
  • Still too large for most hands
  • Loaded with bloatware
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Samsung, Battery, Market, Frame, Sensor, Demand, Apple, Titanium, Price

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  7. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.